20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमैंने नहीं बांटा है, कभी ऋषि मनु आए थे उन्होंने बांटा है',...

मैंने नहीं बांटा है, कभी ऋषि मनु आए थे उन्होंने बांटा है’, समाज को बांटने के आरोपों पर बोले अखिलेश

Published on

नई दिल्ली,

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने एक न्यूज़ चैनल पर एक बार फिर से बीजेपी को खरी-खरी सुनाई. उन्होंने एक ओर पीडीए को अपनी मजबूती बताया तो वहीं दूसरी तरफ समाज को बांटने की बात का ठिकरा ऋषि मनु पर फोड़ा अपनी बात रखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जब 2022 में चुनाव हारा, तो मैंने ये कहा कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर हमारे वोटरों के नाम काट दिये. इसके बाद मुझे नोटिस मिला था, तो मैंने सबूत के साथ सभी के नाम दिये. मैंने मंच से कहा था कि मेरे 18 हजार वोट जो काटे गए थे. इनमें कई सारे लोग जिंदा थे. इसमें बहुत सारे लोगों मुस्लिम और यादव वोटर थे.

‘समाज को मनु नाम के ऋषि ने बांटा है’
जब उनसे पूछा गया कि पीडीए की बात कर आप समाज को जाति और धर्म में बांटने की बात करते हैं. इसलिए बीजेपी ने ये नारा दिया है कि ‘कटेंगे तो बंटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने किसी को नहीं बांटा. कहते हैं कभी कोई मनु नाम के ऋषि आए थे. उन्होंने ही लोगों को बांटा. मैं तो लोगों को जोड़ने की बात करता हूं. मैं तो सामाजिक न्याय दिलाने की कोशिश कर रहा हूं. जो आधे-अधूरे पीछे रह गए हैं उनको सम्मान दिलाने की बात कर रहा हूं.

मेरे जाने के बाद क्यों सीएम हाउस को गंगा जल से धुलवाया गया?
अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो वो लोग हैं, जिनके जाने के बाद मंदिर की गंगा जल से धुलाई होती है. इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा बड़ी बनती है कि हम तमाम अपने पीडीए परिवार को न्याय दिलाए और उनको मान सम्मान दिलाकर समाज में आगे बढ़ाएं. हम सब जातियों को जोड़कर ही आगे बढ़ना चाहते हैं. कोई बीजेपी का नेता आए तो उनसे जरूर पूछिएगा कि मेरे जाने के बाद सीएम आवास को गंगाजल को क्यों धुलवाया गया.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this