7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNDA के बेहद करीब पहुंचा I.N.D.I.A., महज 2% का फासला, जानिए सर्वे...

NDA के बेहद करीब पहुंचा I.N.D.I.A., महज 2% का फासला, जानिए सर्वे में किसको कितनी सीट

Published on

नई दिल्ली

2024 में किसकी सरकार आएगी। आज चुनाव हुए तो एनडीए के पक्ष में कितनी सीटें जाएंगी तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को कितनी सीटें मिलेंगी। इस सर्वे में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही हैं। तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को 193 सीटें तो वहीं अन्य के खाते में 44 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में यह नतीजे सामने आए हैं।

NDA I.N.D.I.A अन्य
306 193 44

यदि वोट शेयर की बात की जाए तो विपक्षी दलों का गठबंधन एनडीए के बिल्कुल करीब पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए के पक्ष में 43 फीसदी तो वहीं I.N.D.I.A के पक्ष में 41 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है। वहीं अन्य के खाते में 16 फीसदी का वोट शेयर जाता दिख रहा है। जहां तक बीजेपी और कांग्रेस के अकेले सीटों की बात की जाए तो बीजेपी को 287 तो वहीं कांग्रेस को 74 और अन्य के खाते में 182 सीटें जाती दिख रही हैं।

बीजेपी कांग्रेस अन्य
287 सीटें 74 सीटें 182 सीटें

NDA सरकार के कामकाज से क्या संतुष्ट हैं। देश का मिजाज जानने के लिए हुए इस सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने कहा हां। वहीं 19 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए। सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि किसे मानते हैं। इसके जवाब में 21 फीसदी ने लोगों ने कोविड महामारी से निपटने को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते है। दूसरे नंबर पर 13 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार रहित सरकार को उपलब्धि मानते हैं। राम मंदिर और 370 की विदाई को भी उपलब्धि बताया है।

मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि वोट नतीजे
कोविड महामारी से निपटना 21%
भ्रष्टाचार रहित सरकार 13%
370 की विदाई 12%
राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर 11%
आधारभूत सुविधाएं 7%
पाकिस्तान-चीन विवाद 2%

इस सर्वे में सरकार की सबसे बड़ी नाकामी को लेकर सवाल पूछा गया जिसके जवाब में 25 फीसदी लोगों ने महंगाई को बताया। वहीं 17 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी नाकामी बताया।

मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी वोट नतीजे
महंगाई 25%
बेरोजगारी 17%
आर्थिक विकास 12 %
2024 में बीजेपी को वोट क्यों देंगे वोट
नरेंद्र मोदी 44%
विकास 22%
हिंदुत्व 14%
कल्याणकारी योजनाएं 8%
सवाल हां नहीं कह नहीं सकते
मोदी सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ 54% 41% 5%
विपक्ष की टूट से क्या महाराष्ट्र में बीजेपी को फायदा होगा

मणिपुर के मुद्दे पर भी इस सर्वे में लोगों से सवाल पूछे गए। मणिपुर हिंसा पर केंद्र की रणनीति क्या होनी चाहिए? इस सवाल के जवाब में 44 फीसदी लोगों का कहना था कि राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए था। वहीं 21 फीसदी का मानना था कि अलग-अलग ग्रुप के साथ तुरंत बातचीत होनी चाहिए थी।

मणिपुर हिंसा पर राय वोट प्रतिशत, नतीजे
केंद्र सरकार की नाकामी 30%
राज्य सरकार की नाकामी 25%
केंद्र-राज्य दोनों की नाकामी 20%
विपक्ष 14%
कह नहीं सकते 11%

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...