14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिमैं महाकुंभ पर मोदी के भाषण का समर्थन करना चाहता था, लेकिन......

मैं महाकुंभ पर मोदी के भाषण का समर्थन करना चाहता था, लेकिन… जिनकी मृत्यु हुई उन्हें पीएम ने श्रद्धांजलि नहीं दी- राहुल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ पर दिए गए बयान पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि मैं पीएम की बात का समर्थन करना चाहता था, लेकिन उन्होंने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी। इतना ही नहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि उनको बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने संसद परिसर में अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोजगार के बारे में बोलना चाहिए था।

जिनकी मृत्यु हुई उन्हें पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि नहीं दी- राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद परिसर में प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी की बात का समर्थन करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है। एक शिकायत थी कि प्रधानमंत्री ने, जिनकी मृत्यु हुई, उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी। जो युवा महाकुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उसपर भी बोलना चाहिए था। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को तो बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन नहीं देते हैं, यह न्यू इंडिया है।’

विपक्ष को भी बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए थी- प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘वह महाकुंभ पर सकारात्मक बोल रहे थे। विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था, क्योंकि विपक्ष की भी इसके प्रति भावनाएं हैं और अगर हम अपनी बात रखते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी। विपक्ष को भी दो मिनट बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए थी।’

पीएम मोदी का भाषण खत्म होने के बाद सदन में हंगामा
पीएम मोदी ने महाकुंभ पर अपना संबोधन जैसे ही खत्म किया, वैसे ही विपक्षी सांसदों ने वेल के पास आकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया और सवाल करने की मांग करने लगे। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियम 372 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रधानमंत्री या कोई भी मंत्री सदन में बिना कोई प्रश्न लिए वक्तव्य दे सकता है। उस समय सदन में कोई भी सवाल नहीं पूछा जा सकता है।

पीएम मोदी ने महाकुंभ पर क्या कहा जानिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के सफल समापन पर लोकसभा में देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी, जिनके प्रयासों से महाकुंभ की भव्य सफलता सुनिश्चित हुई। महाकुंभ को सफल बनाने में विभिन्न व्यक्तियों और समूहों के सामूहिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने सरकार, समाज और इसमें शामिल सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों को स्वीकार किया और उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं, विशेषकर प्रयागराज के नागरिकों का उनके अमूल्य समर्थन और भागीदारी के लिए उल्लेख करते हुए आभार व्यक्त किया।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...