17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिमुझे फिर मुख्यमंत्री आवास से निकाला गया... दिल्ली की CM आतिशी ने...

मुझे फिर मुख्यमंत्री आवास से निकाला गया… दिल्ली की CM आतिशी ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी पारा तेजी से चढ़ गया है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने बड़ा दावा किया है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया, ‘उन्हें जो सीएम आवास मिला है उसका अलॉटमेंट बीजेपी सरकार ने कैंसल कर दिया है। हमारा घर छीना जा रहा है। चुनाव घोषणा की एक रात पहले ऐसा हुआ। ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया है।’

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ‘आज दिल्ली चुनाव की घोषणा हुई है। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 3 महीने में दूसरी बार मुझे मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया है। बीजेपी सोचती है कि वे हमारे घर छीनकर, हमें गाली देकर और मेरे परिवार के बारे में बुरा बोलकर हमें काम करने से रोक देंगे। वे हमारे घर छीन सकते हैं, हमारे काम रोक सकते हैं लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के हमारे जज्बे को नहीं रोक सकते।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली के लोगों के घर आकर रहूंगी और दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहूंगी… 3 महीने पहले भी मेरा सामान सड़क पर फेंका गया था… बीजेपी याद रखे, आज जब उन्होंने मुझे फिर से मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाला है, तो मैं शपथ लेती हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये, हर पुजारी और ग्रंथी को 18,000 रुपये मानदेय मिले और हर बुजुर्ग को संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज मिले…’ उधर इस मामले को लेकर दिल्ली का सियासी पारी काफी चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं।

Latest articles

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...