24.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमुझे बीजेपी नेताओं ने किया अगवा... AAP पार्षद ने बीजेपी पर लगाए...

मुझे बीजेपी नेताओं ने किया अगवा… AAP पार्षद ने बीजेपी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी में शामिल होने के बाद यू-टर्न लेकर आम आदमी पार्टी में लौट आए पार्षद राम चंद्र ने वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग मेरे घर आए और मुझे गाड़ी में बिठाकर भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर ले गए. वार्ड 28 से AAP पार्षद राम चंद्र ने ये भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ED और CBI के केस दर्ज करने की धमकी दी गई है. वीडियो बयान में कह रहे हैं कि ‘मेरे बेटे ने 100 नंबर पर कॉल किया, पुलिस आई. AAP नेताओं ने भी पुलिस को कॉल किया तब जाकर मुझे घर छोड़ा गया. मैं ED और CBI से नहीं डरता हूं, मैं केजरीवाल का सिपाही हूं.’

पार्षद रामचंद्र ने आरोप लगाया, ‘सुबह 5-6 लोग मेरे घर आए, मुझे कार में बैठाकर बीजेपी दफ्तर ले गए। वहां उन्होंने मुझे सीबीआई और ईडी के नाम से धमकाया। मेरे लोगों ने पुलिस कमिश्नर को फोन किया और मुझे छुड़वाया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सीबीआई और ईडी से नहीं डरता। मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं।’

दिल्ली बीजेपी ने आरोपों को बताया अफवाह
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर AAP नेताओं के आरोपों को अफवाह बताया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा ‘झूठ सनसनी के बादशाह हो तुम लोग. पार्षद रामचंद्र आपकी पार्टी में है नहीं है, हमें इससे कुछ लेना देना नहीं. पर इतना तय है कि वह अपने घर मे बैठे हैं और आप लोग अफवाहें फैला रहे हो.’

आम आदमी पार्टी ने लगाया अपहरण का आरोप
अब आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता बीजेपी पर आक्रामक हैं. आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की वार्ड समितियों का चुनाव जीतने के लिए रविवार को बीजेपी एक बार फिर अपनी गंदी राजनीति पर उतर आई. बीजेपी के कुछ गुंडों ने वार्ड 28 से ‘‘आप’’ पार्षद राम चंद्र को अपनी गाड़ी में जबरदस्ती अपहरण कर लिया. रामचंद्र के बेटे आकाश ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेताओं को दी.

इसके बाद आम आदमी पार्टी हरकत में आ गई. पार्टी ने उस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और पुलिस कमिश्नर से पूछा कि दिल्ली में यह क्या हो रहा है?

आकाश ने 100 नंबर पर कॉल कर पूरे घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी और ‘‘आप’’ के कई वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर पार्षद रामचंद्र को जल्द से जल्द बीजेपी के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की. चारों तरफ से भारी दबाव पड़ने के बाद बीजेपी के लोगों ने रामचंद्र को किसी के माध्यम से उनके घर छोड़ दिया.

मनीष सिसोदिया ने शेयर किया वीडियो
‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामचंद्र के बेटे आकाश की वीडियो को एक्स पर रीट्वीट कर कहा कि ये चल क्या रहा है? बवाना से पूर्व विधायक और वर्तमान पार्षद रामचंद्र के बेटे का यह वीडियो जरूर देखिए. बीजेपी ने पार्षद रामचंद्र को ईडी-सीबीआई की धमकियां दीं. जब वे नहीं डरे तो बीजेपी के गुंडे उनको गाड़ी में उठाकर ले गए हैं.

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन संदीप पाठक ने कहा कि ये है बीजेपी का राजनीति मॉडल. वे इसी तरह देश की सेवा करना चाहते हैं. वहीं, सांसद संजय सिंह ने वीडियो को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी और पुलिस कमिशन को टैग करते हुए एक्स पर कहा कि देश की राजधानी में बीजेपी की खुलेआम गुंडागर्दी, पार्षद रामचंद्र को धमका कर उनका अपरहण कर लिया गया है. उनको ईडी-सीबीआई लगाकर बदनाम करने की धमकी दी गई है. उनके बेटे आकाश को सुनिए. दिल्ली में ये क्या हो रहा है?’

‘फिल्मों में देखा करते थे सांसद-विधायकों के अपहरण’
उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रामचंद्र के बेटे की वीडियो को रीट्वीट कर कहा कि यह पूरी तरह गुंडागर्दी है. बीजेपी आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र को उनके घर से जबरदस्ती उठाकर लेकर जा रही है, उनका अपहरण कर रही है. दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है.

दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब है. इस तरह पार्षदों को उनके घर से खींच-खींचकर निकाला जा रहा है और जबरदस्ती उनको बीजेपी को वोट करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. क्या ये दिल्ली के एलजी की देख रेख में हो रहा है? एलजी साहब आप कानून- व्यवस्था के जिम्मेदार हैं. दिल्ली पुलिस कर क्या रही है? अभी भी पार्षद रामचंद्र कहां हैं? किसी को भी पता नहीं है.

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम फिल्मों में देखा करते थे कि किस तरह से सांसद, विधायक और पार्षदों को उठा-उठा कर लेकर जाया जाता था और उनसे जबरदस्ती वोटिंग कराई जाती थी. 90 के दशक में हमने फिल्मों में दखा था कि किस तरह से बूथ कैप्चरिंग होती है. मतदाता को वोट नहीं डालने दिया जाता है. बीजेपी आज यह काम दिल्ली के अंदर कर रही है.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...