25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपाल'मैं पार्टी को उचित प्लेटफॉर्म पर दूंगा जवाब', खुद को मिले नोटिस...

‘मैं पार्टी को उचित प्लेटफॉर्म पर दूंगा जवाब’, खुद को मिले नोटिस पर बोले BJP MLA चिंतामणि मालवीय

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस ने सियासी हलचल मचा दी है. उज्जैन जिले के आलोट से विधायक चिंतामणि मालवीय ने इस नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अभी तक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मालवीय का समर्थन करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.

चिंतामणि मालवीय ने नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया में aajtak से कहा, “मुझे अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. मैंने विधानसभा में तथ्यों को रखा था, इसे मेरा बयान नहीं बताया जाए. मैंने सदन में एक विषय उठाया था. मुझे जो जवाब देना होगा, मैं पार्टी को उचित प्लेटफॉर्म पर दूंगा.”

दरअसल, विधायक मालवीय ने चार दिन पहले विधानसभा में सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में हो रहे जमीन अधिग्रहण का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था, “सिंहस्थ के नाम पर पहले किसानों की जमीन 3-6 महीनों के लिए अस्थायी रूप से अधिग्रहित की जाती थी, लेकिन अब उन्हें स्थायी अधिग्रहण का नोटिस दिया जा रहा है. ऐसा न हो कि हम सिंहस्थ की भूमि हमेशा के लिए खो दें.”

इस बयान के बाद बीजेपी आलाकमान नाराज हो गया और रविवार को मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह मामला दिल्ली तक पहुंचा, जिसके बाद प्रदेश संगठन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए.

जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंतामणि मालवीय का समर्थन करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. पटवारी ने कहा, “चिंतामणि मालवीय को नोटिस इसलिए दिया गया, क्योंकि उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई. इस वक्त भू-माफिया सरकार के सिर चढ़कर बोल रहा है. उज्जैन में सिंहस्थ के नाम पर किसानों की जमीन को अस्थायी रूप से अधिग्रहित करने की बात कहकर स्थायी रूप से कब्जा करने की साजिश रची जा रही है. सिंहस्थ आस्था का केंद्र है, लेकिन किसानों से उनकी जमीन हमेशा के लिए छीनना गलत है. मालवीय ने जो काम किया, वह जनता के हित में था.”

पटवारी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “यहां बीजेपी ने साफ कर दिया है कि जो गलत के खिलाफ सिर उठाएगा, उसका सिर कुचल दिया जाएगा. यह बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.” उन्होंने बीजेपी पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया.

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों पर विवाद
उज्जैन में अप्रैल-मई 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की थी कि इस बार साधु-संतों के लिए पक्के भवन बनाए जाएंगे. हालांकि, इसके लिए किसानों की जमीन के स्थायी अधिग्रहण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. चिंतामणि मालवीय ने इस स्थायी अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा था कि इससे किसानों को नुकसान होगा. वहीं, उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने इस योजना का समर्थन किया और इसे किसान हित में बताया.

सियासी घमासान तेज
चिंतामणि मालवीय का यह बयान बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा कर गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और सिंहस्थ उनके गृह क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. मालवीय के बयान को कांग्रेस ने मुद्दा बनाकर बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है.

Latest articles

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

More like this

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...