9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'मैं ज्योति नहीं बनूंगी...', फिर भी नहीं पिघला पिंटू का दिल, छुड़ाई...

‘मैं ज्योति नहीं बनूंगी…’, फिर भी नहीं पिघला पिंटू का दिल, छुड़ाई पत्नी की पढ़ाई

Published on

बक्सर,

उत्तर प्रदेश में SDM ज्योति मौर्या मामले का असर अब बिहार के बक्सर में भी देखने को मिला है. एक पति ने यहां अपनी पत्नी की पढ़ाई सिर्फ इस डर से छुड़वा दी कि कहीं वो भी उसे उसी तरह न छोड़ दे जैसे ज्योति मौर्या ने SDM बनते ही अपने पति को छोड़ दिया है. पति ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को ज्योति मौर्या नहीं बनने दूंगा.

मामला मुरार थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली खुशबू ने अपने पति के विरुद्ध पुलिस में आवेदन दिया है. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी पढ़ाई सिर्फ इसलिए छुड़वा दी कि कहीं वो ज्योति मौर्या की तरह न बन जाए. यानि वो अफसर बनने के बाद कहीं उसे छोड़ न दे. पत्नी ने पुलिस से निवेदन किया कि वे उसके पति को समझाएं.

खुशबू ने कहा, ”साहब मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी. मैं बेवफा नहीं हूं. मेरे पति को समझाओ कि मेरी पढ़ाई न छुड़वाएं.” दरअसल, खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं. लेकिन जैसे ही ज्योती मौर्या की बेवफाई वाला वीडियो वायरल हुआ तो उसके पति पिंटू ने वापस उसे घर बुला लिया.

पिंटू ने उसे पढ़ाई के लिए रुपये तक देने से इनकार कर दिया. जिसके चलते पत्नी को थाने आना पड़ा. खुशबू ने कहा कि उसने अपने पति को समझाने की बहुत कोशिश की. लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है. जब वो पति को मना-मना कर थक गई तो उसने पुलिस की मदद लेने की सोची.

130 पतियों ने छुड़वाई पत्नियों की पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक, मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह की शादी साल 2010 में खुशबू के साथ हुई थी. खुशबू पढ़ने में अच्छी थी और बीपीएससी की तैयारी कर अफसर बनना चाहती थी. इसलिए पिंटू ने उसे पढ़ाई के लिए प्रयागराज भेज दिया. लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्या मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पिंटू पर भी इसका असर पड़ा.उसे लगने लगा कि कहीं खुशबू भी ज्योति की तरह न बन जाए. यानि जैसे ज्योति ने अपने पति को उस समय छोड़ दिया जब वो SDM बन गई. वैसे ही खुशबू भी कहीं अफसर बनते ही पिंटू को न छोड़ दे.

‘मैं पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे सकता’
पिंटू ने इस बात को इतना ज्यादा दिल पर ले लिया कि खुशबू को प्रयागराज से वापस बक्सर बुला लिया. पिंटू का कहना है कि ज्योति मौर्या वाले मामले से मैं बहुत आहत हूं. मैं अपनी पत्नी को पढ़ा रहा था. लेकिन अब मैं उसे पढ़ाने में सक्षम नहीं हूं. मैं अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे सकता.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...