9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य'नीतीश ने पाला बदला तो स्वागत करूंगा', PK के दावे पर मांझी...

‘नीतीश ने पाला बदला तो स्वागत करूंगा’, PK के दावे पर मांझी बोले

Published on

पटना ,

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के हालिया बयान से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है. उन्होंने बीजेपी से संपर्क की बात पर कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी वैसे हालात नहीं हैं. दरअसल मीडिया ने उनसे प्रशांत किशोर के उस दावे पर सवाल किया था कि नीतीश कुमार दोबारा बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं.

जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीतिक में दो और दो चार ही नहीं होता, इसका जोड़ छह और बराबर भी होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महामाया बाबू ने भी पाला बदला था. जनहित में नीतीश कुमार के पाला बदलने से राज्य को लाभ होगा तो हम उसका स्वागत करेंगे.

प्रशांत किशोर ने यह दिया था बयान
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 19 अक्टूबर को दावा किया था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग होती है तो वह फिर से पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने JDU सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के जरिए भाजपा के साथ बातचीत की एक लाइन खुली रखी है. हालांकि जेडीयू ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार फिर कभी भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे.

इससे पहले 14 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने दावा किया था- मैं लिखकर देता हूं कि कल जरूरत पड़ेगी तो नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ चले जाएंगे. वह बस सीएम बने रहना चाहते हैं. वह सुबह में इस्तीफा देंगे और शाम में फिर सरकार बना लेंगे. यही उनका नाटक चलता रहता है.

PK ने उपसभापति पर लगाया आरोप
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार सक्रिय रूप से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बना रहे हैं, उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने भाजपा के साथ एक लाइन खुली रखी है. वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश के माध्यम से भाजपा के संपर्क में हैं.’

उन्होंने कहा कि हरिवंश को इसी वजह से अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है, भले ही JDU ने भाजपा से नाता तोड़ लिया हो. उन्होंने कहा, ‘लोगों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं, तो वह भाजपा में वापस जा सकते हैं और भाजपा के साथ काम कर सकते हैं.’

इस बयान के बाद के बाद जनता दल (यूनाइटेड) ने किशोर की खिंचाई की. पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अपने जीवन में फिर कभी भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे. त्यागी ने कहा, ‘हम उनके दावों का खंडन करते हैं. नीतीश कुमार 50 साल से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं और प्रशांत किशोर छह महीने से. किशोर ने भ्रम फैलाने के लिए इस तरह की भ्रामक टिप्पणी की है.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...