12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबम गिरेगा तो पता भी नहीं चलेगा, पिछली सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत...

बम गिरेगा तो पता भी नहीं चलेगा, पिछली सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत कहां है ? कांग्रेस नेता चन्नी ने उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। लोग सरकार से बदला लेने की मांग कर रहे हैं।इस बीच कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के दावों पर फिर सवाल उठा दिए हैं। चन्नी ने कहा, “हमारे देश में आकर कोई बम गिरे पता नहीं चलेगा। कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।”

2016 में की थी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक
चन्नी का यह बयान 2016 में भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के दावे को खारिज करने के रूप में देखा जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पर तनाव के मुद्दे चर्चा में हैं। चन्नी के इस बयान से राजनीतिक बहस और तेज होना तय है।

बीजेपी ने किया पलटवार
सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “खालिस्तानियों का अक्सर बचाव करने वाले कांग्रेस नेता चन्नी अब पूछ रहे हैं, ‘सर्जिकल स्ट्राइक किसने देखी? सबूत कहां है?’ डीजीएमओ ने आधिकारिक तौर पर इन हमलों के विवरण की पुष्टि की थी। इस तरह के बयान हमारे सशस्त्र बलों के लिए मनोबल गिराने वाले हैं।”

पहलगाम हमले पर क्या बोले चन्नी
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चन्नी ने पहलगाम हमले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार आतंक के खिलाफ-देश की एकता और अखंडता के लिए जो भी फैसला लेगी, कांग्रेस उनके साथ है। ये एक बहुत बड़ा संकट है, जिसमें हुई सुरक्षा की चूक को देखने की जरूरत है। पहलगाम हमले में जिनकी जान गई है, सरकार उनके परिवारों को उचित मुआवजा दे, उनके री-रिहैबिलिटेशन की बात करे, उनके परिवार के लिए सरकार आगे आए।

‘कब कार्रवाई करेगी सरकार?
‘उन्होंने कहा कि आज देश को सुरक्षित रखने में मोदी सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरा देश इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान जैसे देश, जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं- सरकार उनके ऊपर कब कार्रवाई करेगी? चन्नी ने सरकार के मांग करते हुए कहा कि सरकार आगे बढ़े और जिन लोगों ने हमारे देश में आतंक फैलाया है, उनके ऊपर कार्रवाई करे। इस मामले में कांग्रेस, सरकार के साथ है। हमारे जिन लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाई है, उनके परिवारों को मुआवजा और उनके री-रिहैबिलिटेशन के लिए काम किया जाए।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...