24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी वाले आएं तो अपनी डिटेल्स मत देना, ये वोट कटवा देंगे......

बीजेपी वाले आएं तो अपनी डिटेल्स मत देना, ये वोट कटवा देंगे… अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचली वोटरों से क्यों कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में पूर्वांचली समाज के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के संसद में दिए एक बयान का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि नड्डा ने पूर्वांचली समाज के लोगों का अपमान किया था। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से तुलना की थी।

‘बीजेपी ने किया पूर्वांचली लोगों का अपमान’
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुलेआम सदन के अंदर कबूल किया कि बीजेपी कार्यकर्ता रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पूर्वांचली लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं, ये बीजेपी की सोची समझी साजिश है। जिन लोगों ने 30-40 सालों से दिल्ली में रहकर दिल्ली को बनाने का काम कर रहे हैं उन्हें बीजेपी रोहिंग्या और बांग्लादेशी कह रही है।

पूर्वांचली वोटरों का नाम कटवाने का आरोप
उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में पूर्वांचली लोगों का नाम कटवा कर उनकी नागरिकता छीनी जा रही है। उनसे भारत में रहने का अधिकार छीना जा रहा है। वोटर कार्ड की वजह से कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं वो भी छीनी जा रही है। दिल्ली का अधिकांश पूर्वाचंली वोटर आम आदमी पार्टी का वोटर है इसलिए बीजेपी ने साजिश रची है कि इनके वोट कटवा दिए जाएं।

‘रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से कर रहे तुलना’
केजरीवाल ने कहा, हमने चुनाव आयोग के सामने लिस्ट रखी जिनके नाम बीजेपी कटवा रही है, इसमें ज्यादातर लोग हिंदू हैं। इन्हें बीजेपी रोहिंग्या बता रही है। ये लोग बिहार यूपी से आए हैं, जो 40 साल से यहां रह रहे हैं। इन्होंने (बीजेपी) पूर्वांचल समाज को उजाड़ने का काम किया है, हमने दिल्ली में पूर्वांचल समाज को अधिकार देने और बसाने का काम किया है।

‘कच्ची कॉलोनियों में पहुंचाईं बुनियादी सुविधाएं’
उन्होंने कहा, दिल्ली में यूपी और बिहार से बहुत लोग आते हैं। ये लोग या तो रोजगार की तलाश में या फिर पढ़ाई करने यहां आते हैं। अक्सर गरीब और मिडिल क्लास के लोग दिल्ली में आते हैं, ये लोग कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं। दिल्ली की 1700 कच्ची कॉलोनियों में 70-80 प्रतिशत पूर्वांचली समाज के लोग रहते हैं। इन कॉलोनियों में 2013 तक सड़कें, पानी, इलाज स्कूल सुविधाएं नहीं थीं। हमने सभी अड़चनों को दूर किया और यहां सभी सुविधाएं दीं।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हम अगले कुछ दिनों दिल्ली के हर एक पूर्वांचली समाज के घर में जाएंगे और उन्हें बीजेपी की साजिश के बारे में बताएंगे। उन्होंने पूर्वांचली वोटरों से कहा कि अगर कोई बीजेपी वाला आपके घर आए तो उसे अपनी डिटेल्स मत देना, ये लोग आपका वोट काट देंगे। बीजेपी को हर वोटर जवाब जरूर देगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...