23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने किया तो आपको बाबासाहेब के अपमान का अधिकार कैसे, केजरीवाल...

कांग्रेस ने किया तो आपको बाबासाहेब के अपमान का अधिकार कैसे, केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा वार

Published on

नई दिल्ली

बाबा साहेब आंबेडकर विवाद पर विपक्ष के हमले का काउंटर करने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद कमान संभाली। हालांकि, उनके एक्स पोस्ट पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा था कि कैसे एक परिवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने आंबेडकर की विरासत मिटाने के लिए हर संभव गलत रास्तों का इस्तेमाल किया।

पीएम मोदी के इसी पोस्ट पर केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा प्रधानमंत्री जी, मैं आपका ये स्पष्टीकरण पढ़कर स्तब्ध हूं। उन्होंने आगे लिखा कि आपका कहना है कि कांग्रेस ने बाबासाहेब के साथ ठीक नहीं किया। तो ये बात आपको, आपकी पार्टी को और आपके गृह मंत्री को बाबासाहेब के अपमान करने का अधिकार कैसे देती है?

ये कैसा स्पष्टीकरण प्रधानमंत्री जी?
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस बाबासाहेब से गलत बर्ताव करती थी तो क्या आप भी करोगे? देश के प्रधानमंत्री का ये कैसा स्पष्टीकरण है? केजरीवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कल सदन में जिस तरह आपके गृह मंत्री ने बाबासाहेब का अपमान किया, उससे सारा देश गुस्से में है। और अब आपके इस बयान ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

गौरतलब है कि कल राज्यसभा में सविधान दिवस पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंबडेकर लेकर एक बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ हमलावर हो गई है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज एक पोस्ट के जरिए विपक्ष खासकर कांग्रेस को घेरा है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...