9.3 C
London
Monday, February 23, 2026
Homeभोपालमेरी पत्नी और बेटी को बार-बार फोन करेगा तो... चलती ट्रेन में...

मेरी पत्नी और बेटी को बार-बार फोन करेगा तो… चलती ट्रेन में डाका डालने वाले मोहर सिंह पारदी ने SP को भेजा मैसेज

Published on

गुना

कुख्यात अपराधी मोहर सिंह पारदी एक बार फिर से सुर्खियों में है। उसने एक युवक को बेरहमी से प्रताड़ित किया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पारदी ने गुना के SP संजीव सिन्हा को एक वीडियो संदेश भी भेजा है। इसमें उसने अपनी करतूत का कथित रूप से औचित्य बताया है। पारदी 2016 में तमिलनाडु ट्रेन डकैती जैसी लगभग 60 आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। वह फिलहाल फरार है।

अपहरण कर की है पिटाई
20 जनवरी को एक युवक खाना खरीदने जा रहा था। मोहर सिंह पारदी और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया। मिथुन, नरेंद्र पारदी और अन्य साथी भी इस घटना में शामिल थे। उन्होंने युवक को गढ़ला गांव ले जाकर उसे नंगा किया और बेरहमी से पीटा। उसके गुप्तांगों पर प्लास लगाया गया और उस पर पानी डाला गया। जूते से भी मारा गया। इस पूरी घटना का वीडियो उसके एक साथी ने बनाया, जो अब वायरल हो रहा है।

एसपी को भेजा वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद, मोहर सिंह पारदी ने SP सिन्हा को एक वीडियो संदेश भेजा। यह संदेश उसने एक मीडियाकर्मी के माध्यम से भेजा। इसमें उसने अपनी इस बर्बरता को सही ठहराने की कोशिश की है। उसने कहा कि अगर कोई मेरी पत्नी या बेटी को बार-बार फोन करता है, तो मुझे गुस्सा आएगा। समझाने के बाद भी अगर वो व्यक्ति नहीं समझता है, तो मैं क्या करूं? इसलिए मैंने उसे पीटा, नंगा किया और सज़ा दी। जो मुझे सही लगा, मैंने वो किया। बस इतना ही कहना है साहब। नमस्ते।

आठ फरवरी को पारदी के चंगुल से भागा
8 फरवरी को पीड़ित युवक किसी तरह पार्दी के चंगुल से भाग निकला। उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां ने कोतवाली थाने में मोहर और उसके छह साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कालू पार्दी, मिथुन पार्दी और नरेंद्र पारदी भी आरोपियों में शामिल हैं।

SP सिन्हा ने बताया कि हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी मोहर अभी भी फरार है। गुना एसपी ने आगे बताया कि मोहर के खिलाफ पहला मामला 1990 में दर्ज हुआ था। उसके बाद से वो कभी नहीं रुका। लेकिन पिछले कुछ सालों से उसकी कोई गतिविधि सामने नहीं आई थी। उसने वन भूमि पर कब्जा कर लिया था, जिसे हमने खाली करवा दिया था। जिस घर में वो रह रहा है, उसे भी मापा जा रहा है और नोटिस दिया जा रहा है।

आपराधिक इतिहास है काफी पुराना
मोहर सिंह पार्दी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। 13 साल की उम्र में ही वो अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। उस पर हत्या, डकैती, चोरी जैसे लगभग 60 अपराध दर्ज हैं। वह 2016 की कुख्यात ट्रेन डकैती में भी शामिल था। इस डकैती में मोहर और उसके गिरोह ने तमिलनाडु में चलती ट्रेन से लगभग 6 करोड़ रुपए लूट लिए थे। 2021 में इस मामले में उसे बरी कर दिया गया था। लेकिन वह अभी भी कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल है, जैसे भूमि अतिक्रमण और अवैध निर्माण। इसलिए वह पुलिस के लिए वांछित अपराधी बना हुआ है।

Latest articles

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या...

भोपाल भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

भोपाल बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात...

शुजालपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शरद देशमुख जी का निधन

भोपाल  स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग निवासी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व भोपाल के जानेमाने...

More like this

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या...

भोपाल भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

भोपाल बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात...