11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्य'अगर साबित हो गया तो मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगी',...

‘अगर साबित हो गया तो मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगी’, ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा में क्यों कहा ऐसा?

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जा सकता। आप धार्मिक कार्ड खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक शंकर घोष ने मुख्यमंत्री के बयान का खंडन किया। बीजेपी विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा में आये। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

ममता ने क्यों कहा- मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दूंगी
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के बीच में बीजेपी विधायकों की ओर से अराजकता पैदा करने का विरोध किया। बदले में बीजेपी ने राज्य में तत्कालीन विपक्ष की नेता ममता बनर्जी पर वामपंथी शासन के दौरान विधानसभा में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी विधायक शंकर घोष ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। ममता ने शंकर घोष से कहा कि उन्होंने विधानसभा की कुर्सी नहीं तोड़ी, अगर वे(घोष) यह आरोप साबित कर दें तो मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगी।

सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी पर विवाद
अल्पसंख्यक समुदाय के विधायकों के बारे में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया। उनकी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि वे एक दिन विधानसभा अध्यक्ष का अपमान करने की योजना बना रहे हैं और अगले दिन मुख्यमंत्री का। ममता ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक भाईयों और बहनों, निश्चिंत रहें। अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक को एक साथ रहना चाहिए। यह हमारी संस्कृति है। विपक्षी नेता का नाम लिए बगैर ममता ने कहा कि मैं कपड़ों की तरह पार्टी की विचारधारा बदलने वालों को नेता नहीं मानती।

बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी की
मुख्यमंत्री के भाषण के बीच बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ममता ने कहा कि अगर किसी को कुछ कहना है तो वह कह सकता है। मैं बैठूंगी और सुनूंगी। मेरी बात मत सुनो और नारे लगाओ, यह लोकतंत्र नहीं है। दरअसल मंगलवार को बीजेपी सांप्रदायिक अशांति का आरोप लगाते हुए विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाई थी। विपक्षी नेता ने चर्चा की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसके तुरंत बाद गुस्साए बीजेपी विधायकों ने कागज फाड़ दिए और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सुवेंदु ने तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक मुस्लिम विधायकों को बाहर निकालने की चेतावनी दी। सुवेंदु की इस टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ।

सुवेंदु पर कटाक्ष
ममता ने कहा कि हमारी पार्टी इस मुद्दे पर बहुत सख्त है। मैंने फिरहाद (मेयर फिरहाद हकीम) से कहा कि हम धर्म के बारे में बात नहीं कर सकते। हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। आपके नेता यह कैसे कह सकते हैं कि अगर मुसलमान जीत गए तो वे उन्हें हटा देंगे? आप 33 प्रतिशत को कैसे नकार सकते हैं? यह मौलाना अबुल कलाम आजाद का देश है। ममता राज्य बीजेपी के साथ-साथ केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साध रही थीं। ममता ने कटाक्ष किया कि आप मणिपुर नहीं चला सकते। आप बंगाल चलाओगे। मुख्यमंत्री के भाषण के बीच बीजेपी विधायक नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। उन्होंने विधानसभा के गेट के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...