8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यगाड़ी पर जाट, गुर्जर, राजपूत, ब्राह्मण लिखवाया तो खैर नहीं... CM योगी...

गाड़ी पर जाट, गुर्जर, राजपूत, ब्राह्मण लिखवाया तो खैर नहीं… CM योगी ने दिया सख्त ऐक्शन का निर्देश

Published on

वाराणसी/लखनऊ

अगर आप अपनी गाड़ियों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर चलते हैं तो फिर सतर्क हो जाइए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन जाती हैं। कार या बाइक पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं होगी।

सीएम योगी ने वाराणसी दौरे पर इस संबंध में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की क्षेत्रों में पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे काम करने चाहिए।

अवैध खनन एवं वसूली पर रोक लगाए जाने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। सीएम ने कहा कि जनपद की सीमाओं पर पैनी नजर रखी जाए। स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम के सिग्नल की संख्या और बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। योगी ने कहा कि रिंग रोड के किनारे ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाए। सीएम ने वेयरहाउस को स्थानांतरित कराए जाने की बात कही।

योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें। योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने रिंग रोड के किनारे शहर का विस्तार और बस अड्डे स्थापित किए जाने पर विशेष जोर दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्री रवींद्र जायसवाल भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम योगी काल भैरव मंदिर भी पहुंचे। सावन में तीसरी बार सीएम योगी श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे।

वाराणसी में चार नए थानों का निर्माण किया जाएगा। वाराणसी पुलिस कमिश्नर रेट में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। रिंग रोड फेज- 1 के किनारे बढ़ते अपराध और शिवपुरी एवं कैंट थाना क्षेत्र के विस्तृत इलाके को देखते हुए चांदमारी पुलिस चौकी को अब थाना बनाया जाएगा। इसका नाम विश्वनाथपुरी थाना होगा। नए थाने के निर्माण का प्रस्ताव डीजीपी कार्यालय को भेजा गया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...