18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिआज केजरीवाल होते PM तो..., सिसोदिया का मोदी पर वार, कहा- घटिया...

आज केजरीवाल होते PM तो…, सिसोदिया का मोदी पर वार, कहा- घटिया सोच

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई जांच का सामना कर रहे सिसोदिया ने यहां तक कहा कि पीएम मोदी की सोच खटिया और छोटी है। उन्होंने कहा कि आज यदि केजरीवाल पीएम होते और वह किसी और पार्टी के शिक्षा मंत्री होते तो उन्हें गले लगाते, क्योंकि उनकी सोच छोटी नहीं है।

सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार अच्छा काम कर रही है, उसे रोकने के लिए सीबीआई की रेड डलवाई गई। सिसोदिया ने कहा, ”यदि आज अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री होते और मैं किसी दूसरी पार्टी का शिक्षा मंत्री होता तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह ऐसी नीची हरकत नहीं करते। वह छोटी सोच नहीं रखते हैं कि कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसके घर पर सीबीआई की रेड डलवा देते। मोदी जी ने भी कुछ अच्छा काम किया है तो साथ जाकर खड़े हुए हैं। मोदी जी साथ नहीं खड़े हुए तो खुद आगे जाकर काम किया चाहे योगा हो या साफ सफाई का हो।

सिसोदिया ने आगे कहा, ”केजरीवाल पीएम होते तो मुझे बुलाते, प्यार से गले लगाते, पूछते कि कैसे कर रहे हो, हमें दूसरे राज्यों में भी करना है। कोई भी अच्छा काम करे उन्हें असुरक्षा महसूस होने लगता है। कहीं यह मेरी कुर्सी तो नहीं ले लेगा। यह जो हरकत है यह प्रधानमंत्री की घटिया सोच को दिखाती है। बताती है कि सोच कितनी छोटी है। इसी की वजह से हम आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़े हुए हैं।”

सिसोदिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने एक पैसे की बेइमानी नहीं की है। उन्होंने कहा, ”1000 और रेड कर लोगे मेरे खिलाफ, कुछ नहीं मिलेगा। एक पैसे की बेइमानी नहीं की है। दिल्ली के एजुकेशन को बहेतर जरूर किया है। फर्जी एफआईआर है, धूल में लठ चला रहे हैं। असली वजह यह है कि दुनियाभर में जो तारीफ हो रही है वह इनसे सहन नहीं होता है। 75 साल में यही होता आया है कि कोई काम करने लगे तो सीबीआई लेकर खड़े हो जाओ।”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...