19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमुस्लिम खुले में नमाज पढ़ ले तो बवाल...कांवड़ियों पर फूलों की बारिश,...

मुस्लिम खुले में नमाज पढ़ ले तो बवाल…कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, योगी सरकार पर भड़के ओवैसी

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की जा रही है। कई जगह मुसलमानों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। वहीं इसी बीच कांवड़ियों को दी जा रही सुविधाओं पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तगड़ा हमला बोला है। असदुद्दीन ओवैसी ने एक के बाद एक ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा है।

ओवैसी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर कुछ अखबारों की फोटो शेयर की है ट्वीट के जरिए फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है? मुसलमान, खुली जगह पर चंद मिनट के लिए के नमाज भी अदा करे तो बवाल हो जाता है। मुसलमानों को सिर्फ मुसलमान होने की वजह से पुलिस की गोलियों, एनएसए, यूएपीए, लिंचिंग और बुलडोजर का सामना करना पड़ रहा है।

‘रास्तों पर गोश्त पर पाबंदी लगा दी’
ओवैसी ने कहा, पुलिस ने पंखुड़ियों की बौछार कीं, कांवड़ियों का झंडों से स्वागत किया, उनके पैरों पर लोशन लगाया और उनके साथ इंतेहाई शफ़क़त से पेश आए। उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की, ताकि कांवड़िये नाराज न हो जाएं, यूपी हुकूमत ने यात्रा के रास्तों पर गोश्त पर पाबंदी लगा दी।

एक से नफरत, दूसरे से मोहब्बत क्यों?- ओवैसी
ओवैसी ने पूछा- एक से नफरत, दूसरे से मोहब्बत क्यों? ओवैसी ने इस मामले में आगे कहा है, ‘पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों पर फूल बरसाते हुए और उनके पैरों पर लोशन लगाते हुए देखा जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने कांवड़ियों के जाने वाले रास्तों से लोहारों को हटा दिया, ताकि कांवड़िए नाराज ना हो जाएं. यूपी सरकार ने भी कांवड़ यात्रा के रास्तों पर गोश्त पर पाबंदी लगा दी है. ओवैसी ने कहा है कि ये भेदभाव क्यों है? ये असमानता नहीं होनी चाहिए? एक से नफरत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक मजहब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट और दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों?

ओवैसी के बयान पर केशव का पलटवार
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी अपना एक सूत्रीय एजेंडा चलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं और वो है अपना वोट बैंक बनाना। आए दिन इस तरह के उलटे-सीधे बयान देना अच्छा नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि ओवैसी की बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। वे हर समय हिंदू-मुसलमान करते हैं। यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है. बिना भेदभाव के सबके साथ न्याय हो रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...