15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'निष्पक्ष चुनाव होते तो मुझे नहीं लगता बीजेपी 246 के करीब भी...

‘निष्पक्ष चुनाव होते तो मुझे नहीं लगता बीजेपी 246 के करीब भी पहुंचती’, US में राहुल गांधी का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं. अपनी विजिट के दौरान राहुल गांधी मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी पहुंचे. यहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया. राहुल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना भी साधा.

राहुल गांधी ने कहा,’चुनावों से पहले, हम इस विचार पर जोर देते रहे कि संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है. आरएसएस ने शिक्षा प्रणाली पर कब्जा कर लिया है. मीडिया और जांच एजेंसियों पर कब्जा है. हम यह कहते रहे, लेकिन लोगों को समझ में नहीं आ रहा था. फिर संविधान को आगे रखना शुरू किया और जो कुछ भी कहा था, वह अचानक से फूट पड़ा.’

हमारे बैंक खाते बंद किए गए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा,’गरीब भारत, उत्पीड़ित भारत ने यह समझ लिया कि अगर संविधान खत्म हो गया तो पूरा खेल खत्म हो जाएगा. गरीबों ने गहराई से समझ लिया कि यह संविधान की रक्षा करने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच की लड़ाई है. जाति जनगणना का मुद्दा भी बड़ा हो गया. ये चीजें अचानक एक साथ आने लगीं. मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब थी. उनके पास बहुत बड़ा आर्थिक लाभ था. उन्होंने हमारे बैंक खाते बंद कर दिए थे.’

मैं इसे स्वतंत्र चुनाव नहीं मानता
निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा,’चुनाव आयोग वही कर रहा था, जो वे (BJP) चाहते थे. पूरा अभियान इस तरह से बनाया गया था कि नरेंद्र मोदी देश भर में अपना काम करें. जिन राज्यों में वे (बीजेपी) कमजोर थे, उन्हें उन राज्यों से अलग डिजाइन किया, जहां वे मजबूत थे. मैं इसे स्वतंत्र चुनाव के रूप में नहीं देखता. मैं इसे नियंत्रित चुनाव के रूप में देखता हूं.’

OBC-दलितों को धोखा दिया जा रहा
राहुल गांधी ने कहा,’प्रचार अभियान के आधे समय में मोदी को नहीं लगा कि वे 300-400 सीटों के करीब हैं. जब उन्होंने कहा कि मैं सीधे भगवान से बात करता हूं तो हमें पता चल गया था कि हमने उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. हमने इसे मनोवैज्ञानिक पतन के तौर पर देखा. नरेंद्र मोदी को सत्ता में लाने वाला गठबंधन टूट गया है. सरकार और दो या तीन बड़े व्यवसायों के बीच बहुत बड़ी सांठगांठ है. ओबीसी और दलितों को धोखा दिया जा रहा है.’

90% आबादी के बारे में कही ये बात
राहुल ने कहा,’मुद्दा यह है कि भारत के 90 फीसदी ओबीसी, दलित और आदिवासी इस खेल में शामिल नहीं हैं. जाति जनगणना यह जानने का एक सरल तरीका है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस तरह से व्यवस्था में एकीकृत हैं. भारत के शीर्ष 200 व्यवसायों में से भारत की 90 फीसदी आबादी के पास लगभग कोई स्वामित्व नहीं है. देश के सर्वोच्च न्यायालयों में भारत के 90 फीसदी लोगों की लगभग कोई भागीदारी नहीं है. हम समझना चाहते हैं कि उनकी सामाजिक और वित्तीय स्थिति कैसी है. हम इन संस्थानों में भारत की भागीदारी की भावना जानने के लिए भारतीय संस्थानों को भी देखना चाहते हैं.’

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...