4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'20 मिनट लेट होती तो मेरी और बहन की हत्या हो जाती...'...

’20 मिनट लेट होती तो मेरी और बहन की हत्या हो जाती…’ शेख हसीना ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच, पूर्व पीएम शेख हसीना ने एक बड़ा दावा किया है. एक इमोशनल वीडियो में शेख हसीना ने कहा कि पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व वाले हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच ढाका से भागने से कुछ क्षण पहले उनकी और उनकी बहन की हत्या की कोशिश की गई थी.

अपनी अवामी लीग पार्टी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक इमोशनल वीडियो में हसीना ने कहा कि यह केवल ऊपरवाले की कृपा थी कि वह अपने राजनीतिक करियर में कई हत्या के प्रयासों से बच गईं. बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रही हसीना ने कहा, ‘मैं और मेरी बहन शेख रेहाना जीवित रहने में कामयाब रहे. अगर हम 20-25 मिनट लेट हो जाते तो हमारी हत्या कर दी जाती.’

भारत ने बढ़ाई वीजा अवधि
हाल ही में खबर आई थी कि भारत सरकार ने शेख हसीना की वीजा अवधि बढ़ा दी है, जिसके बाद से भारत में उनके प्रवास को लेकर फिलहाल किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. बांग्लादेश से भागकर शेख हसीना भारत के हिंडन एयरबेस पहुंची थीं, जहां से कथित तौर पर उन्हें दिल्ली में किसी सेफहाउस में रिलोकेट कर दिया गया है. उधर, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर 23 दिसंबर भारत सरकार से अनुरोध किया था.

यूनुस कई बार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुके हैं. शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं और अंतर्राष्ट्रीय अदालत में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मालूम हो कि बांग्लादेश में इसी साल जनवरी में आम चुनाव हुए थे. इन चुनाव में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने बड़ी जीत हासिल की थी. आवामी लीग ने संसद की 300 में से 224 सीटें जीती थीं. शेख हसीना साल 2009 से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं. वो सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वालीं पहली महिला थीं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...