11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'मुझे पप्पू कहते हो तो चुनौती देता हूं...', शिंदे सरकार पर आदित्य...

‘मुझे पप्पू कहते हो तो चुनौती देता हूं…’, शिंदे सरकार पर आदित्य ठाकरे का हमला

Published on

मुंबई ,

मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट ने बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. इसको संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीएमसी के इतिहास में सड़क ठेकों में इतनी अनियमितताएं कभी नहीं हुईं. सीसी रोड निर्माण के टेंडर में हेरफेर किया गया है. अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए दरें बढ़ाई गईं. करीब 1000 करोड़ रुपये ठेकेदारों की जेब में जाने वाले थे, जिन्हें हमने बचा लिया. हम सत्ता में वापस आने पर इस मामले में शामिल सभी लोगों को जेल में डाल देंगे.

आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘अगर आप मुझे पप्पू कहते हैं तो ये पप्पू चुनौती देता है कि हिम्मत है तो सामने आकर हमला करो’. समझने वाले को इशारा काफी है. अभी तो मुंबई ने ट्रेलर देखा है. बाकी महाराष्ट्र को अभी आपके (सरकार) खिलाफ खड़ा होना बाकी है.

शिंदे की नकल करते हुए आदित्य ने कसा तंज
अपनी दाढ़ी खुजाकर सीएम एकनाथ शिंदे की नकल करते हुए आदित्य ने तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें अपने आकाओं का फोन आता है तो अपनी दाढ़ी खुजाते हैं. उन्होंने कहा, “मैं पिछले एक साल से बीएमसी में भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे उठा रहा हूं. वो मेरे लेटर्स का जवाब तक नहीं दे रहे हैं. मैंने विशेषाधिकार हनन की चेतावनी दी तब जाकर उन्होंने संज्ञान लेना शुरू किया”.

‘ये अली बाबा और चालीस चोर का गैंग है’
राज्य सरकार पर हमलावर आदित्य ने कहा कि आप हमारे खिलाफ एसआईटी नियुक्त कर सकते हैं. मगर, आपको ठाणे, पुणे और अन्य निगमों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच के लिए एसआईटी बनानी चाहिए. सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य ने काह कि ये अली बाबा और चालीस चोर का गैंग है. राज्य में कोई काम नहीं हुआ है. बस दो फोटो के साथ होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं.

‘दिल्ली से कितनी भी कॉल आएं, मुंबई को लूटना बंद करो’
उन्होंने कहा कि हम आपकी हर अनियमितता पर नजर रख रहे हैं. हमारे पास आपकी फाइलें भी हैं. जिस दिन सत्ता में वापस आएंगे, हम आपको दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं. हमें मत लूटो. ये हमारी मुंबई है. दिल्ली से चाहे कितनी भी कॉल आएं. मुंबई को लूटना बंद करो.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...