5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबहन की पप्पी ले सकते हैं तो फ्लाइंग किस भी दे सकते...

बहन की पप्पी ले सकते हैं तो फ्लाइंग किस भी दे सकते हैं…योगी के मंत्री ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। उनसे जब लोकसभा में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर सवाल किया गया तो कहा कि राहुल गांधी ने खुले मंच पर अपनी बहन की पप्पी ले ली, जबकि माथे पर तो ले सकते हैं, लेकिन जवान बहन-भाई आपस में गाल पर पप्पी नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी बहन की पप्पी ले सकते हैं तो वह फ्लाइंग किस भी किसी को भी कर सकते हैं।

गोरे अंग्रेज चल गए, काले हिंदुस्तान में छोड़ गए- मंत्री
मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने बेशर्मी की हद पार कर दी है। विपक्ष की ओर से इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन बनाए जाने पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि यह यूपीए वाले 12 लाख करोड़ का घोटाला कर चुके हैं, इसलिए इन लोगों ने अब दूसरी नई कंपनी बनाई है। यह काले अंग्रेजों की कंपनी है। गोरे अंग्रेज चले गए और काले अंग्रेज हिंदुस्तान में रह गए, जब यूपीए की साख डूब गई तो अब नई साख बनाना चाहते हैं। अब ये लोग नई कंपनी खोलकर 420 कंपनी बनाना चाहते हैं। जनता जान चुकी हिंदुस्तान अग्रणी देश बनेगा।

फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश
अयोध्या में सरकारी रोजगार मेले में फर्जी नौकरी देने के मामले में मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें और पीड़ित का पैसा वापस कराए। साथ ही आगे अधिकारी ध्यान रखें आने वाली कंपनी के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही उसको पोर्टल पर रजिस्टर्ड करें। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन की बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराज होते हुए मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित हैं, उनका एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...