15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा...', बिजनौर में बोले BJP...

‘वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा…’, बिजनौर में बोले BJP विधायक; लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर ने दी थी शिकस्त

Published on

बिजनौर ,

यूपी की नगीना लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले भाजपा के नहटौर विधायक ओम कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाजपा विधायक कह रहे हैं कि वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा. सबका साथ- सबका विकास वाला मामला नहीं चलेगा. इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर भी हमला बोला.

बिजनौर जिले की नहटौर सीट से विधायक ओम कुमार ने कहा कि अब सबका साथ- सबका विकास वाला मामला नहीं चलेगा, जो वोट देगा उसी का काम होगा. एक मजहब के लोगों ने इसलिए वोट नहीं दिया कि उन्हें मोदी और योगी से गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल जाए. उनको गुंडागर्दी का लाइसेंस नहीं देने देंगे और ऐसे लोगों का इलाज किया जाएगा.

बीते दिन अपनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने आगे कहा कि जो आधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेगा उसको जिले में नहीं रहने दिया जाएगा. आपको (कार्यकर्ताओं) सिर्फ काम बताना है, अगर आपका काम नहीं होगा तो अधिकारी भी जिले में नहीं रहेगा.

उन्होंने यह भी कहा की जो भी गुंडों का साथ देगा उसका भी इलाज गुंडों जैसा ही किया जाएगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी और दिल्ली में मोदी की सरकार है. यहां पर गुंडो को ऐसा सबक सिखाया जाता है कि उनकी तीन-तीन पीढ़ियां भी याद रखती हैं.

विधायक ओम कुमार ने नगीना लोकसभा से चुनाव जीते चंद्रशेखर आजाद पर भी बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग कांवड़ को रोकने की बात करते हैं तो हम कहते हैं कि हिम्मत है तो कांवड़ यात्रा रोक कर दिखाएं. हम और हमारे लोग जिले में एंटर करते ही कांवड़ यात्रा और उसमें शामिल लोगों का पूरा सम्मान करेंगे.

आपको बता दें कि विधायक ओमकुमार नगीना सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने उनको हराया था. हालांकि, ओमकुमार चुनाव हारने के बाद से ही अपने विरोधियों पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. मतदाता अभिनंदन सम्मेलन में ओमकुमार ने अफसरों और विरोधियों पर जमकर हमला बोला.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...