10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमछ्ली खाओगे तो स्किन चिकनी हो जाएगी, ऐश्वर्या राय की आंखें भी...

मछ्ली खाओगे तो स्किन चिकनी हो जाएगी, ऐश्वर्या राय की आंखें भी चमकती है और… महाराष्ट्र के मंत्री का बयान

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित ने एक ऐसा बयान दिया है कि हर तरफ चर्चा होने लगी है। उनका कहना है कि मछ्ली खाने से महिलाओं की त्वचा खूबसूरत हो जाती है, इसके लिए मंत्री गावित ने महशूर कलाकार ऐश्वर्या राय बच्चन का उदाहरण दिया है। इस बयान के दौरान वह काफी ठहाके लगते हुए भी दिखाई दिए। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मंत्री के बयान की काफी आलोचना भी देखी गई है।

क्या है मामला और क्यों ऐसा बोल गए शिंदे सरकार के मंत्री?
आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहीं दिए बयान में वह यह बात भी कह गए। इस मौके पर मंत्री गावित कार्यक्रम में मौजूद मछुआरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वह हर दिन मछली खाती हैं।”
मछ्ली खाने से मर्द और औरत चिकने दिखने लगते हैं

शिंदे सरकार में मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित मछुआरों के सामने मछ्ली के फायदे गिना रहे थे। उन्होने कहा,” मछ्ली खाने वाले मर्द औरत की त्वचा चिकनी हो जाती है, वह खूबसूरत दिखते हैं, उनकी आंखे चमकीली हो जाती हैं, क्योंकि मछ्ली में एक तरह का तेल होता है, जिससे यह चमत्कार होता है।”

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...