11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्य‘पागल का बयान चलाइएगा तो...’ बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के RJD के...

‘पागल का बयान चलाइएगा तो…’ बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के RJD के भाई वीरेंद्र, कांग्रेस का स्टैंड जानें

Published on

पटना

बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करके बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा है कि देश हिंदू राष्ट्र बना तो बिहार सबसे पहला हिंदू राज्य बनेगा। बागेश्वर सरकार के बयान पर भाषा की मर्यादा भी टूट रही है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक आनंद शंकर का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री राजनैतिक दल से प्रभावित हो कर उसका प्रचार कर रहे हैं।

पटना में विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि ऐसे आगल-पागल लोगों का बयान चलाइएगा तो काम चलेगा। यह धर्म निर्पेक्ष राष्ट्र है। जब हिन्दुस्तान आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो ये लोग अंग्रेजों के दलाल थे और नाथूराम गोडसे के खानदान हैं। इन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या करवा दी। इससे पहले राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा था कि बागेश्वर बाबा चुनाव के समय उन्माद फैलाने आए हैं।

कांग्रेस की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के विधायक आनंद शंकर ने कहा है कि देश संविधान से चलता है जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। ऐसी बातों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। अगर कोई बाबा किसी राजनैतिक दल से प्रभावित होकर कोई बात कहते हैं तो यह दुर्भाग्य है। बिहार में अगले चार-पांच माह में चुनाव होने वाले हैं तो यह बयान आ रहा है। भगवान ने किसी बाबा को इसलिए नहीं भेजा कि जाकर दल विशेष का प्रचार करें।

गोपालगंज में कथा के दौरान बागेश्वर बाबा ने कहा था कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एक दिन यह हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। बिहार इसमें सबसे आगे रहेगा। बागेश्वर बाबा ने कहा कि बिहार सनातन संस्कृति की धरती है। हिंदू राष्ट्र की पहली आवाज यहीं से उठेगी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...