8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका का साथ दिया तो तुम्हारी भी खैर नहीं... ईरान की छह...

अमेरिका का साथ दिया तो तुम्हारी भी खैर नहीं… ईरान की छह मुस्लिम देशों को चेतावनी, क्या छिड़ने जा रही नई जंग?

Published on

तेहरान:

अमेरिका के साथ हूती विद्रोहियों को समर्थन और न्यूक्लियर प्रोग्राम के मुद्दे पर तनातनी के बीच ईरान ने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है। ईरान ने अपने छह मुस्लिम बहुल्य पड़ोसी देशों से कहा है कि वे किसी टकराव की सूरत में अमेरिकी की मदद करने से बचें। ईरान ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर उन्होंने अमेरिका को हमले में किसी भी तरह की मदद की तो वह इसे अपने खिलाफ दुश्मनी मानेगा। ऐसे में वह अमेरिका की मदद करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आजाद होगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, तुर्की और बहरीन को संदेश भेजा है। ईरान ने कहा है कि अगर ये देश अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की इजाजत देते हैं, तो ईरान इसे अपने खिलाफ युद्ध की तरह माना जाएगा। ईरान की ओर पड़ोसी देशों को ये मैसेज ऐसे समय भेजा गया है, जब उसका अमेरिका के तनाव बढ़ा हुआ है। ईरान के संदेश से ये सवाल भी खड़ा होता है कि क्या अमेरिका की ओर से सैन्य हमला होने वाला है, जिसकी भनक तेहरान को लग गई है और उसने एहतियात के तौर पर अमेरिका के सहयोगी माने जाने वाले पड़ोसी देशों को चेताया है।

ईरान की अमेरिकी हमले का सामना करने की तैयारी!
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ सहयोग करने वाले देशों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इराक, कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन की सरकारों ने ईरान के संदेश पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ईरान ने इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत की पेशकश को ठुकराकर ओमान के जरिए वार्ता की बात कही है। ओमान पहले भी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करता रहा है। ईरान का मानना है कि पर्दे के पीछे की बातचीत से दोनों देशों को बिना किसी सार्वजनिक वादे के सावधानी से बात करने का मौका मिलेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में धमकी दी है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बात नहीं करता है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई की तरफ बढ़ सकता है। ईरान ने इसका जवाब देते हुए बातचीत से इनकार कर दिया है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि ईरान किसी भी संभावित अमेरिकी हमले की तैयारी करते हुए पड़ोसी देशों को आगाह कर रहा है। ईरान चाहता है कि क्षेत्र का कोई देश संघर्ष में शामिल ना हो। इसससे अमेरिका अकेला पड़ जाएगा और लड़ाई में मुश्किल का सामना करेगा।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...