9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसी को बताया तो... तीन साल तक 15 साल की बच्ची से...

किसी को बताया तो… तीन साल तक 15 साल की बच्ची से करता रहा रेप, दिल्ली में ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत

Published on

नई दिल्ली

साउथ डिस्ट्रिक्ट के सीआर पार्क इलाके में 15 वर्षीय स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन टीचर ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया और फिर धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2022 से ही कर रहा था प्रताड़ित
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को पीड़िता अपने पिता के साथ आई और पुलिस को बताया कि वह 2022 से 2025 तक सीआर पार्क में आरोपी द्वारा संचालित ट्यूशन में क्लास ले रही थी। इसी दौरान आरोपी ने ट्यूशन सेंटर में कई बार उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया। फिलहाल पुलिस ने इस बाबत पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभी तक नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी
बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि ट्यूशन टीचर उनकी बेटी को 2022 से, जब उनकी बेटी आठवीं कक्षा में थी, तब से उसे ब्लैकमेल कर रहा था, मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और यौन उत्पीड़न कर रहा था। 40 साल का आरोपी घर पर ही बच्चों को विज्ञान और गणित पढ़ाता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

FIR में क्या-क्या?
पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके ट्यूशन सेंटर पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया, उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके माता-पिता के खिलाफ उसका ब्रेनवॉश किया। एफआईआर में लड़की के शब्दों में लिखा है, ‘वह मुझे मानसिक रूप से परेशान करता था और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसने मेरे ट्यूशन सेंटर पर कई बार मेरे साथ बलात्कार किया और मेरे माता-पिता के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश किया। उसने मुझे ब्लैकमेल किया, कहा कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह मुझे मारेगा।”

लड़की ने अपने साथ हुए मानसिक उत्पीड़न के बारे में भी बताया। उसने कहा कि जब भी वह आरोपी का विरोध करती थी, तो वह उसे अपमानित करता था। FIR में लड़की ने कहा, “(उसने) बहुत मानसिक दबाव बनाया जिससे मेरी पढ़ाई और मेरी निजी जिंदगी दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुईं। वह मेरे साथ कई बार बलात्कार करता था और मुझे बुरी तरह पीटता था। वह मुझे धमकी भी देता था कि मैं हर जगह से परेशान रहूंगी।”

डर की वजह से लड़की किसी को नहीं बता पाई
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की डर के कारण पहले इस बारे में किसी को नहीं बता पाई। आरोपी ने उसे धमकी दी थी और उसका ब्रेनवॉश किया था। अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी ने उसे बताया था कि उसके माता-पिता उसे छोड़ देंगे और समाज उसे बहिष्कृत कर देगा। उसने उसे चुप रहने के लिए भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया।’

लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें दिसंबर 2023 में इस घटना का पता चला था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिकायत दर्ज कराने में देरी की। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी बहुत डरी हुई थी। उसने पहले अपनी मां को बताया। हमने उसे तुरंत ट्यूशन भेजना बंद कर दिया, लेकिन शिकायत दर्ज कराने का इंतजार किया क्योंकि उसकी परीक्षाएं नजदीक थीं। वह अभी भी सदमे में है।”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...