10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यसीएम बनना है तो शिवसेना को बीजेपी में विलय करो, सामना में...

सीएम बनना है तो शिवसेना को बीजेपी में विलय करो, सामना में संजय राउत ने लिखी शाह-शिंदे की बातचीत की स्क्रिप्ट

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद आज से बजट सत्र की शुरुआत हुई है लेकिन शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के दावे ने राजनीति को गरमा दिया है। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर दावा किया है कि शिंदे की शिवसेना बीजेपी में मिल जाएगी। राउत ने शिंदे की पुणे में अमित शाह से हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई। इसका ब्योरा सामना में लिखा है। राउत का दावा है कि शिंदे खुश नहीं हैं वे फडणवीस की शिकायत अमित शाह से कर रहे हैं।

राउत के दावे से खलबली
राज्य सभा सदस्य संजय राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं। उन्होंने अपने नाम से प्रकाशित लेख में कहा है कि एकनाथ शिंदे ने शनिवार 22 फरवरी की सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित ‘वेस्टइन’ होटल में हुई। राउत ने लिखा है कि 57 विधायकों का नेता अमित शाह से मिलने के लिए सुबह चार बजे तक जागता रहा। ‘सरकार में मेरी कोई इज्जत नहीं है, कल तक मैं मुख्यमंत्री था। आज मेरे सारे पैâसले पलट दिए जा रहे हैं’, यह बताने के लिए शिंदे ने सुबह चार बजे अमित शाह से मुलाकात की। राउत ने दावा किया है कि अमित शाह से मुलाकात के बाद जब शिंदे बाहर निकले तो उनका चेहरा उतरा हुआ था। गृहमंत्री अमित शाह और शिंदे के बीच चर्चा हुई और उसमें शिंदे का फडणवीस को लेकर शिकायत का स्वर था। राउत ने सामना में लिखा है कि उस चर्चा का जो ब्यौरा संवाद के तौर पर साझा किया है।

अमित शाह: क्या शिंदे जी, सुबह के चार बज रहे हैं, इतना क्या अर्जेंट है?
शिंदे: आपको सब मालूम है, यहां क्या हो रहा है।
शाह: क्या हो रहा है?
शिंदे: मुझे और मेरे लोगों की घेराबंदी करने की कोशिशें खुलेआम चल रही हैं।
शाह: ऐसा कैसे हो सकता है? मैं देवेंद्र से बात करता हूं।
शिंदे: मुझे दबाने की, खतम करने की पूरी कोशिश हो रही है। आपके भरोसे हम आपके साथ आए। आपका वादा था, चुनाव के बाद भी मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा।
शाह: हमारे 125 लोग चुनकर आए… तो आप वैसा क्लेम कर सकते हो?
शिंदे: मेरे नेतृत्व में चुनाव हुआ।
शाह: नहीं, मोदीजी के चेहरे पर चुनाव हुआ। आपको क्या चाहिए बोलो… मैं कोशिश करूंगा।
शिंदे: मुख्यमंत्री।
शाह: देखो भाई, ये ठीक नहीं है। अभी नहीं हो सकता। पार्टी का ही मुख्यमंत्री होगा।
शिंदे: मैं क्या करूं?
शाह: आप बीजेपी में मर्ज हो जाओ। आपका क्लेम सीएम पद पर तब रहेगा। बाहर का आदमी अब महाराष्ट्र का सीएम नहीं बनेगा। आपका रिस्पेक्ट हमने रखा है।
शिंदे: फिर हमारे पार्टी का क्या?
इस पर ‘वो हमारे पे छोड़ दो। वो पार्टी हमने ही बनाई। आप चिंता मत करो।’ ऐसा शाह ने कहा और सुबह की यह बैठक समाप्त कर दी। राउत ने दावा किया है कि ऐसा बताने वाले बीजेपी के ही लोग हैं।
(नोट: सूत्रों का हवाला देकर सामना में प्रकाशित अमित शाह और एकनाथ शिंदे के बीच बातचीत।)

चाय पार्टी में क्या बोले शिंदे?
राज्य में संजय राउत द्वारा फोड़े गए बम पर जहां सियासत गर्म है तो वहीं दूसरी ओर बजट सत्र से पहले रविवार की शाम को महायुति की तीनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफेंस की। इस दौरान काफी समय बदल तीनों नेताओं में एक साथ फिर ठहाके लगे थे। शिंदे ने कहा कि फडणवीस और उनके बीच सिर्फ कुर्सी बदली है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। सिर्फ अजित दादा की कुर्सी फिक्स रही। इस पर अजित पवार ने कहा कि आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं कर पाए। तो खूब ठहाके लगे। इस व्यंग्य पर फडणवीस ने कहा कि यह कुर्सी रोटेशन वाली है। महाराष्ट्र में शिंदे और फडणवीस के बीच कोल्ड वॉर होने की अटकलें काफी समय से चल रही है। फडणवीस ने इसका खंडन किया है। राजनीतिक विश्लेषक संजय राउत के दावे पर हैरत में हैं। उनका कहना है कि राउत यह दावा उस नैरेटिव को सेट करने का हिस्सा हो सकता है ताकि शिवसेना यूबीटी और न टूटे, क्यों राज्य में लगातार शिवसेना यूबीटी को झटके लग रहे हैं।

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...