29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदेश में 994 वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा, केंद्र सरकार के आंकड़े...

देश में 994 वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा, केंद्र सरकार के आंकड़े जानकर रह जाएंगे दंग

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने सोमवार को सदन को जानकारी दी कि पूरे देश में कुल 994 संपत्तियों पर वक्फ द्वारा अवैध तरीके से अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय से सवाल किया गया था कि देश भर में वक्फ की कितनी संपत्तियां है और किस राज्य में वक्फ की कितनी संपत्तियां मौजूद हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने वक्फ पर मौजूद जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि देश में वक्फ अधिनियम के तहत 872,352 तो अचल और 16,713 चल वक्फ संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल के जवाब में कहा कि मौजूद जानकारी के मुताबिक, 994 संपत्तियों पर अवैध तरीके से कब्जे की सूचना मिली है। इसमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु में है। यहां पर करीब 734 संपत्तियां हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर आता है। यहां पर 152 हैं और पंजाब में 63, उत्तराखंड में 11 और जम्मू-कश्मीर में भी 10 ऐसी ही संपत्तियां हैं।

2019 के बाद वक्फ को नहीं मिली कोई जमीन
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्र सरकार ने 2019 से वक्फ बोर्ड को कोई जमीन मुहैया नहीं कराई है। 2019 से अब तक केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वक्फ बोर्ड को उपलब्ध कराई गई जमीन के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में, राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि जमीन राज्य का विषय है और इसलिए राज्य सरकारों द्वारा दी गई जमीन का कोई भी डेटा मंत्रालय के पास मौजूद नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि जहां तक ​​आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय का सवाल है 2019 से भारत सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को कोई जमीन मुहैया नहीं कराई गई है।

वक्फ संशोधन विधेयक जेपीसी के पास
अगस्त में सरकार ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया और गरमागरम बहस के बाद इसे जेपीसी को भेज दिया। सरकार ने कहा कि प्रस्तावित कानून का मकसद मस्जिदों के कामकाज में हस्तक्षेप करना नहीं है, जबकि विपक्ष ने इसे मुसलमानों को निशाना बनाना और संविधान पर हमला बताया। पिछले हफ्ते जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि पैनल ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर उनके अधिकार क्षेत्र में विवादित वक्फ संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। वहीं, महाराष्ट्र के किसानों ने शनिवार को दावा किया कि वक्फ बोर्ड उनकी जमीन को हड़पने की जुगत में लगा हुआ है। इस पर वह कई पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं। यह कुल मिलाकर लगभग 300 एकड़ है। वक्फ बोर्ड ने लातूर के 103 को नोटिस भेजा है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...