21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय विदेश मंत्री के मुरीद हुए इमरान खान, लाखों पाकिस्तानियों के सामने...

भारतीय विदेश मंत्री के मुरीद हुए इमरान खान, लाखों पाकिस्तानियों के सामने की दिल खोलकर तारीफ

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी रैलियों में विपक्ष पर निशाना साधने के लिए भारत की प्रशंसा करते आ रहे हैं। सत्ता हाथ से जाती देख इमरान भारत की विदेश नीति के मुरीद हो गए थे। एक बार फिर इमरान ने लाखों लोगों के सामने भारत की तारीफों के पुल बांधे। शनिवार को एक रैली में उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘यह होता है एक आजाद मुल्क’। इमरान लगातार शहबाज सरकार पर अमेरिका के साथ मिलकर उन्हें अपदस्थ करने का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को फिर उन्होंने शहबाज शरीफ की गठबंधन वाली सरकार को ‘आयातित सरकार’ करार दिया।

ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में इमरान खान ने कहा, ‘अब मैं आपको दो मुल्कों के विदेश मंत्री दिखाना चाहता हूं। पहले हिंदुस्तान के विदेश मंत्री को (अमेरिका ने) हुक्म दिया कि आप रूस से तेल न खरीदें। गौर से सुनें, हिंदुस्तान अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी है। हमारा अमेरिका के साथ कोई गठबंधन नहीं है। जब अमेरिका ने भारत से कहा कि आप रूस से तेल न खरीदें तो उनके विदेश मंत्री ने क्या कहा, देखें।’

लाखों पाकिस्तानियों को दिखाया जयशंकर का करारा जवाब
खान ने एस. जयशंकर का एक वीडियो प्ले किया। इसमें देखा जा सकता है कि यूरोप यात्रा के दौरान जब जयशंकर से पूछा गया, ‘क्या देश हित के लिए आप इस युद्ध में पैसा लगा रहे हैं?’ जयशंकर ने इसका जवाब दिया, ‘क्या रूस से गैस खरीदना युद्ध में पैसा लगाना नहीं है? क्यों सिर्फ भारत का पैसा और भारत आने वाला तेल ही युद्ध की फंडिंग है यूरोप आने वाली गैस नहीं? अगर यूरोपीय व पश्चिमी देशों और अमेरिका को इतनी चिंता है तो वे क्यों ईरान और वेनेजुएला के तेल को बाजार में आने की अनुमति नहीं देते? उन्होंने तेल के हमारे अन्य सभी स्रोतों को बंद कर दिया और फिर कहते हैं कि आप मार्केट में नहीं जाएंगे और अपने लोगों के लिए सबसे अच्छा सौदा नहीं करेंगे।’

‘ये होता है आजाद मुल्क’
वीडियो खत्म होने के बाद इमरान बोले, ‘सुना? जिनको समझ में नहीं आया, मैं समझाता हूं। विदेश मंत्री से उन्होंने कहा कि रूस से तेल मत खरीदो। जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि तुम कौन होते हो हमें बताने वाले? यूरोप रूस से तेल खरीद रहा है। हमारे लोगों को जरूरत है, हम खरीदेंगे। यह होता है आजाद मुल्क।’ इमरान ने कहा कि हमने रूस से सस्ता तेल खरीदने की बात कर ली थी लेकिन इस आयातित सरकार की हिम्मत ही नहीं हुई।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...