10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान का सिर कलम कर देना चाहिए था... नवाज शरीफ की...

इमरान खान का सिर कलम कर देना चाहिए था… नवाज शरीफ की करीबी मरियम का विवादित बयान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। इमरान खान की पार्टी के नेता लगातार नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो को निशाने पर ले रहे हैं तो दूसरी ओर से भी बयानबाजी जारी है। नवाज शरीफ की करीबी मरियम औरंगजेब ने तो इमरान खान को फितना (समाज मे बुराई फैलाने वाला) कहते हुए उनकी हत्या तक को जायज ठहराने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि अगर दस साल पहले ही इस बुराई को जड़ से खत्म कर दिया जाता तो शायद ठीक होता।

पाकिस्तान की पूर्व सूचना मंत्री और पीएमएलएन की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने अपनी एक प्रेस वार्ता में इमरान खान की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर कहा, 2013-14 में जब चीन के सदर आए थे तो इस फितने (इमरान खान और पीटीआई के लोग) ने रेडियो पाकिस्तान पर हमला किया था। सड़कों को खोदा और सुप्रीम कोर्ट को बंद किया। इसने दहशतगर्दी को मुल्क में जिंदा किया। इसने 2018 में लोगों की वोटों की चोरी की, इसने आईएमएफ को खत लिखकर कहा कि मैंने इस देश को डिफॉल्ट कर दिया है, यहां कोई मदद मत देना। देश को लूटने खसोटने वाले इस फितने को 10 साल पहले ही खत्म कर देना चाहिए था। इस गिरोह का सिर कलम कर देना चाहिए था।

पीटीआई लगा रही है धांधली के आरोप
इमरान खान की पीटीआई लगातार चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पीटीआई नेताओं का कहना है कि 8 फरवरी के आम चुनाव को जिस तरह की धोखाधड़ी मतदाताओं के साथ हुई, वो पाकिस्तान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई। बड़े पैमाने पर धांधली कर पीटीआई के उम्मादवारों को हराया गया। अगर नतीजे नहीं बदले गए होते तो पीटीआई की सरकार बनती। पीटीआई का कहना है कि नवाज शरीफ को सेना मदद कर रही है और उनकी पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए गए। दूसरी ओर पीएमएलएन के नेता इमरान खान पर हमलावर हैं। इमरान खान के खिलाफ चल रहे मुकदमे और उनके जेल में होने को पीएमएलएन नेता लगातार उनके किए हुए का फल कह रहे हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...