9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य1528 में बाबर के आदेश पर तोप से उड़ाया गया था भव्य...

1528 में बाबर के आदेश पर तोप से उड़ाया गया था भव्य राम मंदिर… ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद

Published on

कन्नौज

यूपी के कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1528 में बाबर शासक के आदेश पर भव्य राम मंदिर को तोप से उड़ा दिया गया था। उस समय भी मंदिर को बचाने के लिए लोगों ने संघर्ष किया बलिदान दिया। उसके बाद भी पीढ़ी दर पीढ़ी संघर्ष जारी रहा। सन 1992 में जब बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराया गया। उसी दिन भाजपा का जन्म हुआ।

हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की एकता का नतीजा है जो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।

कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे के पचोर गांव में रामलीला के मंचन का कार्यक्रम चल रहा है जहां कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को अतिथि के रुप में बुलाया गया था। यहां उन्होंने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया।

‘बाबर के आदेश पर उड़ाया गया राम मंदिर’
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि 1528 में बाबर के आदेश पर भव्य राम मंदिर को तोप से उड़ा दिया गया था। उस समय भी मंदिर को बचाने के लिए लोगों ने संघर्ष किया बलिदान दिया। उसके बाद भी पीढ़ी दर पीढ़ी संघर्ष जारी रहा।

‘बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा.. भाजपा का जन्म हुआ’
सुब्रत पाठक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सन 1992 में जब बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराया गया। उसी दिन भाजपा का जन्म हुआ। हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...