19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में सरेबाजार युवक को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से रेता...

दिल्ली में सरेबाजार युवक को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से रेता गला, CCTV फुटेज देख रूह कांप जाएगी

Published on

नई दिल्ली,

26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था. देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे. लेकिन नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीच बाजार हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सनसनी फैला दी. इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके देखकर साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के मन में न तो कानून का डर है, न ही पुलिस का खौफ. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाजार लगा हुआ है. दुकानों पर लोग खड़े हैं. हर तरफ भीड़ है. अचानक अफरा-तफरी मच जाती है. लोग इधर-उधर भागने लगते हैं. एक लड़का चिल्लाते हुए भाग रहा होता है. उसके पीछे तीन-चार लोग दौड़ रहे हैं. किसी के हाथ में चाकू है, तो किसी के हाथ में पिस्तौल है. एक आदमी स्कूटी से भी उस लड़के का पीछा कर रहा है. वो लोग हवाई फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं. कुछ दूर आगे चलकर लड़के को पकड़ लेते हैं. उसे बुरी तरफ मारते-पीटते हैं. उस पर गोली चलाते हैं.

इतनी हैवानियत के बाद भी मन नहीं भरता है तो चाकूओं से उसका पूरा शरीर गोद देते हैं. स्कूटी वाला शख्स चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश करता है. बुरी तरह से घायल करने के बाद सभी आरोपी लड़के को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग जाते हैं. ये पूरी वारदात एक दुकान के सामने हो रही होती है. हैरानी की बात ये है कि वो दुकानदार उस लड़के को बचाने की बजाए अपने दुकान का सामान समेटने लगता है. आरोपियों के जाने के बाद भी वो न तो लड़के को उठाने की कोशिश करता है, न ही पुलिस को कॉल करता है.

काफी समय बाद लोग वहां पहुंचते हैं. इसके बाद पुलिस को सूचित किया जाता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

शास्त्री पार्क पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम समीर अहमद पुत्र मो. फिरोज है. वो शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद के पास रहता है. आरोपियों के नाम बिलाल, सौद, फिरोज और सलीम हैं. पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. समीर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को समीर गंभीर रूप से घायल मिला था.

जानलेवा हमले की ये वारदात 26 जनवरी रात 8.30 बजे की है. उस वक्त बुलंद मस्जिद के पास सभी आरोपी और पीड़ित एक साथ शराब पी रहे थे. किसी बात पर झगड़ा होने की वजह से समीर ने बिलाल पर हमला कर दिया. इससे गुस्साए बिलाल ने अपने दोस्तों फिरोज उर्फ बौना, सौद और सलीम के साथ मिलकर समीर को मारने लगा. वो वहां से जान बचाकर किसी तरह से भाग, लेकिन गली में तलीब की दुकान के सामने गिर गया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर गोली चलाई और चाकू से पूरा शरीर गोद दिया.

बताते चलें कि दिल्ली का नॉर्थ ईस्ट जिला चोरी, लूट और हत्या जैसी वारदातों के लिए बदनाम है. यहां आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है. अभी तीन महीने पहले ही यहां एक लड़की को सरेआम चाकू मार दिया गया था. आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है. वह अपनी महिला मित्र से मिलने आया था. दोनों बात कर ही रहे थे कि तभी अचानक से युवक ने अपनी ही दोस्त पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. दर्द से महिला चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां लोग आ गए.

उन्होंने महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया. आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शाह बाबू बिहार के किशनगंज का रहने वाला है. पुलिस ने उससे हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया था. दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना इलाके में 26 नवंबर की दोपहर को ये वारदात हुई थी. पीड़िता की पहचान 22 वर्षीय हसमत जहां, निवासी बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क दिल्ली के रूप में हुई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को शादी से पहले जानता था.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...