7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात में तो माला पहनाकर लोगों को छोड़ा गया... आनंद मोहन का...

गुजरात में तो माला पहनाकर लोगों को छोड़ा गया… आनंद मोहन का बिलकिस केस से BJP पर पलटवार

Published on

पटना

बाहुबली आनंद मोहन सिंह की जेल से परमानेंट रिहाई को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी आरोप लगा रही है कि आरजेडी के दवाब में नीतीश कुमार ने आनंद मोहन की रिहाई करवाई है। इस पर आनंद मोहन ने बीजेपी पर पलटवार किया है। आनंद मोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘कहने के लिए बहुत कुछ कहा जा सकता है। गुजरात में भी नीतीश कुमार और राजद के दबाव में कुछ फैसला हुआ है। उसको जाकर देख लीजिए। माला पहनाकर वहां पर कुछ लोग छोड़े गए हैं। क्या वो भी आरजेडी और नीतीश कुमार के दवाब में छोड़े गए हैं। ‘ यह पूछे जाने पर कि क्या वह बिलकिस बानो मामले का जिक्र कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘हां, मैं यही बात कर रहा हूं। वहां तो बीजेपी सत्ता में है।

वहीं राजनीति में एक्टिव होने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि अभी तो बेटे चेतन आनंद की शादी को लेकर पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। समय आने दीजिए, मित्रों और बुरे वक्त के साथियों के साथ बैठेंगे तब फैसला लिया क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो हम मांगलिक कार्यों के लिए बाहर आए हैं। फिर जेल जाएंगे। उसके बाद रिहाई पर ठप्पा लग जाएगा तो लौटकर आएंगे। शादी-विवाह के फुर्सत मिल जाएगी तब आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।

‘केवल दो परिवारों ने कष्ट झेले, एक लवली का और दूसरा उमा कृष्णैया का’
आनंद मोहन ने कहा कि इन 15 वर्षों में केवल दो परिवारों ने कष्ट झेले हैं। दो परिवार ही बर्बाद हुए, एक लवली आनंद (उनकी पत्नी) और मृत आईएएस अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया। जो कष्ट झेले वो हम दो परिवारों ने ही झेले। दूसरों ने सिर्फ शो देखा।

बीजेपी ने आनंद मोहन की रिहाई को बताया गलत
बता दें, आनंद मोहन की रिहाई को बीजेपी ने गलत बताया है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से आनंद मोहन की रिहाई के लिए जेल नियमावली में संशोधन करना गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि वो जमाना चला गया जब बाहुबली, अपराधी बंदूक के बल पर चुनाव में बूथ लूट लिया करते थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this