21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकल्याण में अगरबत्ती के धुएं की लड़ाई मराठी बनाम यूपी वाले तक...

कल्याण में अगरबत्ती के धुएं की लड़ाई मराठी बनाम यूपी वाले तक पहुंच गई, सोसायटी में जमकर हुई मारपीट

Published on

मुंबई/ठाणे

मुंबई से लगे कल्याण से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कल्याण पश्चिम की एक पॉश सोसाइटी में अगरबत्ती के धुएं को लेकर शुरु हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला इतना बढ़ा कि इस संघर्ष में मराठी परिवार घायल हो गया। आरोप है कि कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने मराठी परिवार के सदस्यों पर लोहे की छड़ों, डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया। इस घटना को सांप्रदायिक तनाव और मराठी समुदाय पर जातीय गालियों से जोड़ा गया है।

अपमानजनक टिप्पणी से भड़क विवाद
कल्याण पश्चिम की एक प्रमुख हाउसिंग सोसाइटी अजमेरा हाइट्स योगीधाम में बुधवार (18 दिसंबर) को रात करीब 8:45 बजे हुई। 56 साल की लता बालकृष्ण कल्विकटे का पड़ोस में रहने वाले अखिलेश शुक्ला और उनकी पत्नी गीता शुक्ला के साथ विवाद हुआ यह विवाद ‘अगरबत्ती’ जलाने और उससे निकलने वाले धुएं को लेकर हुआ। आरोप है कि इस दौरान अखिलेश ने कथित तौर पर मराठी लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम मराठी लोग गंदे हो, तुम मछली और मांस खाते हो, और झुग्गियों में रहते हो।

हेयर स्टाइल पर कमेंट
पड़ाेस में रहने वाले धीरज देशुमुख इस विवाद को शांत करने की कोशिश लेकिन मामला और बढ़ गया। देशमुख ने शुक्ला से कहा कि तुम्हारा व्यक्तिगत विवाद है, लेकिन सभी मराठी लोगों का अपमान क्यों करते हो? जवाब में, शुक्ला ने कथित तौर पर देशमुख को धमकी दी। आरोप है कि शुक्ला ने दावा किया कि उसके राजनीतिक संबंध हैं और वह मराठी लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। शुक्ला ने कथित तौर पर कहा कि मैं तुम्हें आधे घंटे में मार दूंगा,’ जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

तुम नहीं जानते, कौन हूं…
जानकारी के अनुसार कहसुनी के दौरान अखिलेश की पत्नी गीता शुक्ला ने उनके देशमुख भाईयों की हेयरस्टाइल पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। धीरज ने अपने भाई का बचाव करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी मां की मृत्यु के कारण अपने बाल कटवाए हैं। आरोप है कि इस दौरान बात विवाद बढ़ने पर शुक्ला ने कहा कि ‘तुम नहीं जानते कि मैं कौन हूं। मैं आधे घंटे में तुम्हारी मराठी पहचान मिटा दूंगा।’

पुलिस तक पहुंचना पूरा मामला
आरोप है कि अखिलेश शुक्ला ने 8 से 10 बाहरी लोगों को हाउसिंग सोसाइटी में बुलाया था। आरोप हैं कि अभिजीत पर धारदार वस्तुओं से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इस लड़ाई में दोनों घरों की महिलाएं भी शामिल हो गईं। विवाद के ज्यादा हिंसक होने पर पड़ोसियों को बीच बचवा में कूदना पड़ा। देशमुख परिवार ने इस घटन की सूचना खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में दी है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की है। तो वहीं दूसरी तरफ अगरबत्ती के धुएं को लेकर मामूली कहासुनी के हिंसक होने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...