18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयMP के दमोह में शख्स ने पत्नी और नवजात बेटी की कुल्हाड़ी...

MP के दमोह में शख्स ने पत्नी और नवजात बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद भी दी जान

Published on

दमोह ,

मध्य प्रदेश के दमोह से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नवजात बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. बेटी और पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद भी जान दे दी. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को हिंडोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोदा पटना गांव में हुई. हिंडोरिया पुलिस थाना प्रभारी अमित गौतम ने कहा कि मनोज पटेल ने अपनी पत्नी सोनम पटेल (25) और 6 महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मनोज पटेल ने बाद में उसी कमरे में फांसी लगा ली.

अमित गौतम ने बताया कि दंपति की 2 बेटियां और हैं, एक चार साल की और एक दो साल की. जब ये घटना हुई तब दोनों बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोज पटेल मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश की. थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...