9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यनोएडा में कार चालक ने बेरहमी से मां के सामने 19 महीने...

नोएडा में कार चालक ने बेरहमी से मां के सामने 19 महीने की बच्ची को रौंदा, हादसे के बाद आरोपी फरार

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मासूम बच्ची को रौंदने का मामला सामने आया है। यहां एक सोसाइटी में एक मासूम बच्ची को उसकी मां के सामने ही एक कार चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल बच्ची को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जाती है।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के सेक्टर-63ए स्थित बी ब्लॉक में देर रात एक किआ गाड़ी ने एक मासूम बच्ची को बेरहमी से रौंदते हुए आगे निकल गया। किराए पर रह रही महिला अपनी करीब 19 महीने की बच्ची को घर के बाहर फूटपाथ पर खिला रही थी। तभी 40 से 50 की स्पीड में आ रही एक गाड़ी ने छोटी बच्ची को उसकी मां के सामने ही कुचल दिया। हालांकि, कार चालक ने थोड़ी दूर पर जाकर गाड़ी रोक कर घायल बच्ची को देखने के लिए उसके पास गए। इस बीच हादसे की जानकारी फैलने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। कार चालक घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गया, उसके बाद वहां से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मासूम बच्ची कैलाश अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

नशे में थे कार में लोग!
नाम न छापने की शर्त पर वहां रहे एक सोसाइटी निवासी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। हादसे वाली गाड़ी में चालक के साथ एक कपल भी गाड़ी में मौजूद थे। गाड़ी के अंदर बैठे लोग भी शायद शराब के नशे में थे। उन्होंने आगे बताया कि ये लोग इसी सेक्टर के बी ब्लॉक में किराए पर रहते है। अक्सर इनकी गाड़ी को सेक्टर के अंदर गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ते हुए देखा गया है। हादसे की जानकारी जब इनके मकान मालिक को बताई गई तो कार्रवाई की जगह उल्टा हम पर ही गुस्सा करने लगे। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस काफी देर पर पहुंची है।

आरोपी कार समेत फरार
डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात एक बच्ची का एक्सीडेंट हो गया था जो निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रकरण की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना-63 पुलिस की तरफ से संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करी जा रही है। घटना से संबंधित गाड़ी चिन्हित कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। बच्ची के अच्छे उपचार के लिए भी अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...