10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यनूंह के सरपंच चुनाव में अचानक गैंगवार जैसे चलने लगीं गोलियां, कांप...

नूंह के सरपंच चुनाव में अचानक गैंगवार जैसे चलने लगीं गोलियां, कांप गया हर कोई

Published on

नूंह

हरियाणा के नूंह जिले में सरपंच-पंच चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा भड़क गई। जिले की ग्राम पंचायत टूंडलाका में पंचायत चुनाव में दो गुटों में झगड़ा हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें अरशद सरपंच की पक्ष की तरफ से दो-तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं चांदडाका, मढियाकी, गोकलपुर, बुबलेहरी, मानोता, ओथा, टुंडलाका, जैवन्त सहित कई गांवों में लाठियां व गोलियां चलने के दौरान दर्जनों लोग घायल हुए हैं। नूंह के एसपी वरुण सिंगला का कहना है कि पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में है। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से फिर से शुरू हो गई है।

चंडाका गांव में हुई पत्थरबाजी
नूंह जिले चांदड़ाका गांव के बूथ नंबर 65 पर मतदान के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जिले के एसपी व डीसी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। कुछ देर के लिए मतदान रुका था लेकिन अब जिला प्रशासन की मौजूदगी में मतदान दोबारा से शुरू हो गया है।

कैथल में दो पक्षों में पत्थराव
हरियाणा के अन्य जिलों में भी पंचायत चुनाव के दौरान ऐसे मामले सामने आए हैं। कैथल में दो चुनावों को लेकर गुटों में झगड़ा हो गया। कलायत के अति संवेदनशील गांव जुलानी खेड़ा में जाली वोट को लेकर दो पक्षों में भारी पथराव हुआ। इसके बाद जुलानी खेड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

भिवानी में लोगों ने किया रोड जाम
भिवानी जिला के गांव बामला में सरपंच पद के उम्मीदवार के समर्थकों ने रोड को जाम किया। फर्जी वोट करने के विरोध में इन लोगों ने रोड़ जाम किया। ग्रामीणों ने लगभग 10 मिनट नेशनल हाईवे को जाम किया और सही तरीके से पोलिंग करवाने के लिए प्रशासन से अपील की।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...