10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकांग्रेस-आप की लड़ाई में बीजेपी ने मार ली चंडीगढ़ मेयर चुनाव में...

कांग्रेस-आप की लड़ाई में बीजेपी ने मार ली चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बाजी, यूं पलट दिया पासा

Published on

चंडीगढ़:

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नतीजे सामने आ गए है। ये मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने इस चुनाव में जीत हासिल की ही। उन्होने कांग्रेस और आप गठबंधन की प्रत्याशी प्रेमलता को शिकस्त दी है। भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को कुल 19 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को सिर्फ 17 वोट मिले।

पिछले साल के चुनाव में विवादों के बाद, इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नज़र रखने का फैसला किया था। इसके लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई। बता दें कि पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था। वोटों की गिनती के दौरान धांधली के आरोप भी लगे थे। इसकी एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा था। इस बार कोर्ट और चुनाव आयोग दोनों ही चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह से सख्त हैं।

क्रॉस वोटिंग का था डर
इस बार मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हुआ। पार्षदों को बैलेट पेपर पर निर्देशित स्थान पर ही वोट दिया। गुप्त मतदान होने से क्रॉस वोटिंग की भी संभावना बढ़ जाती। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, सबसे पहले मेयर का चुनाव हुआ। नतीजे घोषित होने के बाद, नए मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। तीनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया एक जैसी ही होगी।

आप-कांग्रेस में गठबंधन
बता दें कि बीजेपी ने तीनों पदों के लिए अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं, AAP-कांग्रेस गठबंधन में मेयर पद AAP के पास है, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस के पास हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी के पास 16 पार्षद हो गए थे, जबकि कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 7 से घटकर 6 रह गई। AAP के 13 पार्षद हैं और एक वोट चंडीगढ़ के सांसद का था। इस तरह, गठबंधन के पास कुल 20 वोट थे। अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है, तो AAP-कांग्रेस गठबंधन की जीत पक्की थी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...