18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिकल तक रेस में, आज प्रस्तावक, कांग्रेस अध्यक्ष पद से कैसे कट...

कल तक रेस में, आज प्रस्तावक, कांग्रेस अध्यक्ष पद से कैसे कट गया दिग्विजय का पत्ता, जानें

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस से हट गए हैं। नॉमिनेशन के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है। खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उनके पास गया था लेकिन वे बोले कि नहीं मैं पर्चा नहीं भर रहा हूं। आज पता चला कि वो पर्चा भर रहे है तो आज उनसे मिला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कभी उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात नहीं सोच सकता। अब मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

तीन चीजों पर समझौता नहीं करता
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कह चुका हूं कि तीन बातों पर समझौता नहीं करता। दलित, आदिवासी और गरीब की बात पर। मेरी गांधी परिवार के प्रति निष्ठा है। खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उनके पास गया था लेकिन वे बोले कि नहीं मैं पर्चा नहीं भर रहा हूं। आज मीडिया के माध्यम से पता चला कि खड़गे भी पर्चा भर रहे हैं तो आज उनसे मिला।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि BJP अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है। यह आपके यहां नहीं होता। प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया।

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा और क्या इसके लिए चुनाव की नौबत आएगी यह आज क्लियर हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार यानी आज आखिरी दिन है। अब तक इस पद के लिए दिग्विजय सिंह, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम चल रहा था और अब दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...