11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्‍ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, 1 की मौत, क्या...

महाराष्‍ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, 1 की मौत, क्या नया वेरिएंट बढ़ाएगा टेंशन?

Published on

पुणे

पिछले कुछ दिनों से लगभग खत्म हो चुके कोरोना वायरस ने एक बार फिर से महाराष्‍ट्र में रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही कोरोना का एक नया वेरिएंट ओमीक्रॉन EG.5.1 भी पाया गया है। देश में पहली बार इस वेरिएंट का मरीज मिला है। बी.जे. मेडिकल कॉलेज के सीन‍ियर र‍िर्सचर और महाराष्ट्र जीनोम सीक्वेंसिंग के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कारक्टे के मुताबिक, ओमीक्रॉन EG.5.1 वेरिएंट की खोज मई में की गई थी। हालांकि इसके बाद जून और जुलाई में इस वेरिएंट के मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं रही। पिछले दो महीनों में राज्य में केवल XBB.1.16 और XBB.2.3 वेरिएंट का पता चला है।

​ओमीक्रॉन EG.5.1 वेरिएंट से बढ़े केस
राज्य स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जुलाई के अंत तक राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 70 थी। लेकिन 6 अगस्त को सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या 115 थी। सोमवार को कुल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 109 है। मरीजों की बढ़ती संख्या के लिए ओमीक्रॉन EG.5.1 वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। पहले इस EG.5.1 वेरिएंट ने इंग्लैंड में चिंता पैदा कर दी है। इस वेरिएंट के कारण इंग्लैंड में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी थी।

​नए कोरोना मरीजों पर नजर
ओमीक्रॉन के वेरिएंट EG.5.1 के अभी देशभर में कई मरीज नहीं मिले हैं। हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वाले नए कोरोना मरीजों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल मुंबई में कोरोना के 43 सक्रिय मरीज हैं। इसके बाद पुणे में 34 और ठाणे में 25 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। रायगढ़, सांगली, सोलापुर, सतारा और पालघर में एक-एक सक्रिय मरीज हैं।

​हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा​
एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता कि कोरोना मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

​कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी
जून से सितंबर तक सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए जांच की जाएगी कि कहीं कोरोना के कारण मरीजों की संख्या तो नहीं बढ़ी है। अधिकारी ने कहा, हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...