6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालसनातन को INDI ALLIANCE तहस नहस करना चाहता है... I.N.D.I.A पर पीएम...

सनातन को INDI ALLIANCE तहस नहस करना चाहता है… I.N.D.I.A पर पीएम मोदी का बड़ा अटैक

Published on

सागर

बुंदेलखंड के लिए आज बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के लोगों को बीना पेट्रो केमिकल प्लांट की सौगात दी है। 50000 करोड़ रुपए की लागत से यह प्लांट पांच साल में बनकर तैयार होगा। इससे दो लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य परियोजाओं की भी नींव रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सागर जिले में संत रविदास जी के मंदिर का शिलान्यास किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि सनातन को इंडी गठबंधन तहस नहस करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ये लोग सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें उनके मंसूबों के नाकाम करना है। बीजेपी जनसेवा की राजनीति के लिए समर्पित है। वंचितों के लिए काम बीजेपी का मूल मंत्र है। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी हर गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमने बिचौलिए को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गौरव को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को टॉप थ्री में पहुंचाने में एमपी की बड़ी भूमिका है। यहां के विकास को नई तेजी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नया भारत तेजी से बदल रहा है। लाल किले से हमने गुलामी की मानसिकता को लेकर विस्तार से चर्चा की थी। भारत ने गुलामी की मानसिकता को छोड़कर स्वतंत्र मानसिकता के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। कोई देश अगर यह ठान लेता है तो वह आगे बढ़ना शुरू कर देता है। गांव-गांव में जी-20 के शब्द जुबान पर गूंज रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आपको जी-20 की सफलता पर गर्व हुआ कि नहीं। मेरे परिवारजनों जो आपकी भावना है, वह पूरे देश की भावना है। पीएम ने पूछा कि इतनी बड़ी सफलता का श्रेय किसको जाता है। ये मोदी ने नहीं, आप सब ने किया है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विदेशी मेहमान कह रहे थे कि हमने ऐसा आयोजन नहीं देखा है। वह भारत की संस्कृति देखकर बहुत प्रभावित थे। इंदौर, भोपाल और खजुराहो में भी जी-20 की बैठकें हुई हैं। वह आपके गुनगान कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम को जी-20 के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा करूंगा। दुनिया के मंचों पर हमारा भारत विश्वमित्र के रूप में सामने आ रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश और समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन लोगों ने मिलकरकर एक इंडी एलायंस बनाया है। इन्हें कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका कोई नेता तय नहीं है। मुंबई की मीटिंग में आगे घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा। उसकी नीति और रणनीति बना ली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर घमंडिया गठबंधन हमला कर रहा है। जिस सनातन से प्रेरित होकर देवी अहिल्या बाई होलकर ने देश के कोने-कोने में सामाजिक कार्य किया, देश की आस्था की रक्षा की। ये घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करने की पंरपरा लेकर आई है। जिस सनातन को गांधी जी ने माना, उनके आखिर शब्द बने हे राम, ये इंडी गठबंधन के लोग उस सनातन परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं।

पीएम ने कहा कि बीना पेट्रो केमिकल प्लांट इस क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इससे यहां नई-नई इंडस्ट्री आएगी। मेरे नौजवानों को रोजगार के हजारों मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को बहुत याद नहीं होगा, जब एमपी की पहचान देश के सबसे खास्ताहाल राज्यों में हुआ करती थी। आजादी के बाद उनलोगों ने एमपी में सबसे अधिक दिनों तक राज्य किया। उनलोगों ने भ्रष्टाचार के सिवा एमपी को कुछ नहीं दिया। यहां सिर्फ अपराधियों का बोलबाला था। एमपी ने हमें सेवा का मौका दिया। हमने एमपी के भाग्य को बदलने का प्रयास किया है।

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि हमने एमपी को भय से मुक्ति दिलाई है। कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी और बिजली के लिए तरसाया है। अब हर घर तक बिजली और पानी हमारी सरकार ने पहुंचाई है। आज बड़े-बड़े निवेशक एमपी आ रहे हैं। नई फैक्ट्रियां लगाना चाहते हैं। अगले कुछ वर्षों में एमपी औद्योगिक विकास की नई ऊंचाई छूने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना पेट्रो केमिकल प्लांट की नींव रखी है। इसके साथ ही प्रदेश की अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि महीने भर में मुझे दूसरी बार सागर आने का सौभाग्य मिला है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद। मैं पिछली बार संत रविदास जी के भव्य स्मारक के भूमि पूजन के अवसर पर आया था। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्लांट के विकास के लिए सरकार 50000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। देश में कई राज्यों का बजट इतना नहीं है। यह दिखाता है कि एमपी के विकास के लिए हमारा संकल्प कितना बड़ा है। इससे हजारों-हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बुंदेलखंड को सूखा रखा है। केन बेतवा लिंक परियोजना की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। एक करोड़ 20 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करने आप फिर आइए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के लिए वरदान हैं। उन्होंने किसानों को लिए किसान सम्मान निधि दी है। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचे हैं। वह सभा स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि 2014 से पहले गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगती थी। पिछले तीन साल में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उस दौरान आपने मुफ्त में वैक्सीन बंटवाई। साथ ही लोगों को मुफ्त राशन दिया। उन्होंने कहा कि बीना पेट्रो केमिकल प्लांट से बुंदेलखंड में समृद्धि आएगी।

Latest articles

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...