19.2 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeखेललीन स्वीप से बचा भारत, तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रनों...

लीन स्वीप से बचा भारत, तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रनों से हराया, लेकिन सीरीज गंवाई

Published on

चटगांव

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच हारने के बाद सीरीज गंवा चुकी थी। सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा था। भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की जगह खेल रहे ईशान किशन का तूफान आया। उन्होंने दोहरा शतक लगाते हुए 210 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के बल्ले से भी वनडे में 40 महीने बाद शतक निकला। टीम ने 8 विकेट पर 409 रन ठोक दिये। जवाब में बांग्लादेश की पारी 182 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने मैच को 227 रनों की जीता। यह बांग्लादेश की वनडे में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। हालांकि बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

खराब शुरुआत के बाद 290 की साझेदारी
ईशान किशन ने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की। धवन और उनकी साझेदारी सिर्फ 4.1 ओवर तक ही चली। मेहदी हसन ने धवन को तीन रन पर पगबाधा आउट कर दिया। इस ऑफ स्पिनर की गेंद पर कप्तान लिटन दास ने कोहली का कैच टपका कर जीवन दान दिया। इसके बाद किशन और कोहली ने आसानी से मैदान की हर तरफ रन बटोरे।

किशन ने 131 गेंद की पारी में 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रन बनाये। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने पूर्व कप्तान कोहली की 91 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़ित 113 रन की पारी फीकी नजर आयी। ईशान ने 126 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक है। इससे पहले पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया था।

ईशान इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गये। उन्होंने 24 साल और 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक पूरा किया। किशन और कोहली के आउट होने के बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 70 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने 27 गेंद में 37 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाने में मदद की।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...