14.3 C
London
Sunday, December 7, 2025
Homeराष्ट्रीयभारतीय कोस्टगार्ड ने पाकिस्तानी जहाज से 7 मछुआरों को बचाया, दो घंटे...

भारतीय कोस्टगार्ड ने पाकिस्तानी जहाज से 7 मछुआरों को बचाया, दो घंटे चला ऑपरेशन

Published on

नई दिल्ली

भारतीय तटरक्षक जहाज अग्रिम ने पाकिस्तानी सीमा के पास से सात भारतीय मछुआरों को बचाया। इन मछुआरों को भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने पकड़ा था। मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज अग्रिम ने दो घंटे तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा किया। भारतीय जहाज ने पहले पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाज पीएमएस नुसरत को अलर्ट किया गया। उसे बताया गया कि किसी भी हालत में वह भारतीय क्षेत्र से मछुआरों को नहीं ले जा सकते।

पाकिस्तानी एजेंसी ने पकड़े थे भारतीय मछुआरे
रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक जहाज ने 17 नवंबर 2024 को भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के जहाज द्वारा पकड़े गए सात भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक बचाया। पाकिस्तान ने मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से भारतीय मछुआरों को पकड़ा था। भारतीय जहाज ने दो घंटे तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा किया और उसे रोका। भारत ने उन्हें भारतीय मछुआरों को छोड़ने के लिए राजी किया।

भारतीय तटरक्षक ने मछुआरों को सुरक्षित निकाला
आईसीजी जहाज सात मछुआरों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा, जिनकी मेडिकल स्थिति स्थिर पाई गई। दुर्भाग्य से, भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई और डूब गई। आईसीजी जहाज 18 नवंबर 2024 को ओखा हार्बर लौटा, जहां आईसीजी, राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसियों और मत्स्य अधिकारियों की भागीदारी में एक संयुक्त जांच की गई ताकि टक्कर के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और उसके बाद के बचाव अभियान की जांच की जा सके।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी ने जीएम से ईडी प्रमोशन के...

रेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान

प्रयागराज।राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड ।उत्तराखंड में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों से...