7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'भारत को महाशक्ति बनने की जरूरत नहीं, क्योंकि...' बोले मोहन भागवत

‘भारत को महाशक्ति बनने की जरूरत नहीं, क्योंकि…’ बोले मोहन भागवत

Published on

सारण ,

आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत रविवार को बिहार में सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के मलखाचक गांव पहुंचे. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया. साथ ही ‘स्वाधीनता आंदोलन की बिखरी कड़ियां’ पुस्तक का विमोचन किया. इस किताब के लेखक वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार हैं.

स्वतंत्रता आंदोलन में मलखाचक की बड़ी भूमिका
इस मौके पर मोहन भागवत ने कहा कि मलखाचक गांव की स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ी भूमिका रही है. इस जगह पर नरम दल और गरम दल दोनों विचारों के स्वतंत्रता सेनानियों ने रणनीति बनाने का काम किया है. भगत सिंह और महात्मा गांधी भी इस भूमि पर आ चुके हैं.

इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य
कहा कि दोनों विचार धाराओं के लोगों का यहां सम्मान होता था. यहां के युवकों ने दोनों दलों से जुड़कर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने का काम किया था. मोहन भागवत ने इस धरती पर आने को अपना सौभाग्य बताया.

भारत को महाशक्ति बनने की जरूरत नहीं
मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के लोग कह रहे हैं कि भारत महाशक्ति बनने वाला है. मैं कह रहा हूं कि भारत को महाशक्ति बनने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जो भी देश महाशक्ति बने, उन्होंने दूसरे देशों पर डंडा चलाया है. उन्होंने कोई पराक्रम नहीं किया है.

यूक्रेन की भूमि पर अमेरिका और रूस की लड़ाई
भागवत ने कहा कि पहले रूस डंडा चलाता था. अब अमेरिका चला रहा है. चीन भी ऐसा करना चाहता है. इतना ही नहीं आज यूक्रेन की भूमि पर अमेरिका और रूस की लड़ाई चल रही है. बता दें कि भागवत का कार्यक्रम 300 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने का था. लेकिन समय की कमी और दरभंगा में कार्यक्रम होने के चलते उन्होंने कुछ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया. बाकी सेनानियों के परिजनों को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this