18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलक्रिकेट में हारा भारत पर हॉकी में मिली बड़ी जीत, श्रीजेश की...

क्रिकेट में हारा भारत पर हॉकी में मिली बड़ी जीत, श्रीजेश की ‘टीम इंडिया’ ने ग्रेट ब्रिटेन को रौंदा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय फैंस की सुबह निराशा से भरी रही जब भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार शाम भारतीय फैंस को हॉकी के मैदान से खुशखबरी मिली। की जूनियर हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान जोहोर कप में ग्रेट ब्रिटेन को 6-4 से जीत हासिल करके टूर्नामेंट में जीत हासिल की। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को जापान को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत थी।

भारत की ओर से हुए छह गोल
भारत की ओर से मैच में मोहम्मद कोनैन , दिलराज सिंह, शारदा नंद तिवाली और मनमीत सिंह ने गोल किया। वहीं ग्रेट ब्रिटेन की ओर से रॉरी पेनरोज और माइकल रोयडेन ने दो-दो गोल किए।

ब्रिटेन ने किया था पहला गोल
ब्रिटेन ने मैच का पहला गोल दागा। उसकी तरफ से खेल के दूसरे मिनट में ही पेनरोज ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। भारत ने हालांकि इसके कुछ देर बाद ही दाद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी कर ली।

ब्रिटेन ने 15वें मिनट में पेनरोज के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। भारत ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में अपना दबदबा बनाया और लगातार तीन गोल किए। स्ट्राइकर दिलराज ने 17वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर किया। शारदा नंद ने इसके बाद दिलराज की मदद से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। उन्होंने 26वें मिनट में मनप्रीत की भी गोल करने में मदद की जिससे भारत 4-2 से आगे हो गया।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीम को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह उनका नहीं उठा पाए। ब्रिटेन ने चौथे क्वार्टर के शुरू में रॉयडेन के गोल की मदद से वापसी की कोशिश की।भारत को 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। फॉर्म में चल रहे ड्रैगफ्लिकर शारदा नंद ने मौका नहीं गंवाया और गोल कर दिया। इसके कुछ सेकेंड बाद दिलराज ने मैदानी गोल करके स्कोर 6-3 से भारत के पक्ष में कर दिया। रॉयडेन ने 59वें मिनट में अपना दूसरा और ब्रिटेन की तरफ से चौथा गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत पर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...