9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेललगातार 11 जीत के बाद भारत को मिली हार, दूसरे टी-20 में...

लगातार 11 जीत के बाद भारत को मिली हार, दूसरे टी-20 में SA ने जीती हारी बाजी

Published on

गकेबरहा (साउथ अफ्रीका),

पहला मैच 61 रन से गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल करते हुए चार मैच की सीरीज में रविवार रात वापसी कर ली। लगातार 11 टी-20 इंटरनेशनल जीतने के बाद यह भारत की पहली हार है। सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर जैसे-तैसे 124 रन बनाए थे। जवाब में एक वक्त साउथ अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 86 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से ट्रिस्टन स्टब्स (41 गेंद में नाबाद 47) और गेराल्ड कोएट्जी (नौ गेंद में नाबाद 19) ने मैच विनिंग साझेदारी की।

साउथ अफ्रीका का ऑलराउंड खेल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहले ओवर से ही शिकंजा कसे रखा और शुरुआती चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट चटकाकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। टीम के लिए मार्को यानसन, गेराल्ड कोएट्जी, एडेन मारक्रम, नकाबायोमजी पीटर, एंडिले सिमलेन ने एक-एक विकेट चटकाये। सभी ने किफायती गेंदबाजी की। भारतीय टीम के लिए अनुभवी हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन का योगदान दिया। उन्होंने 45 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

बेकार गया वरुण चक्रवर्ती का कमाल
वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर की बेस्ट बॉलिंग (चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट) फेंकते हुए एक वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 66/6 कर दिया था। वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स (21 गेंद में 24 रन), एडन मार्करम (आठ गेंद में तीन रन), हेनरिक क्लासेन (तीन गेंद में दो रन), मार्को यानसेन (10 गेंद में सात रन) डेविड मिलर (एक गेंद में 0 रन) जैसी बड़ी मछलियां फंसाई, लेकिन अंत में ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएट्जी ने मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

हीरो से जीरो बने संजू सैमसन
पिछले दो मैच में लगातार शतक जड़कर इतिहास रचने के मुहाने पर खड़े संजू सैमसन इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वह मैच की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मार्को यानसेन को बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में उनकी गिल्लियां बिखर गई। भारतीय टीम इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि अगले ही ओवर में अभिषेक शर्मा भी चलते बने। इस तरह भारत ने सिर्फ पांच रन पर अपने दोनों ओपनर गंवा दिए।

फिर फ्लॉप रहा भारत का मिडिल ऑर्डर
कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे ओवर में आठ गेंद पर चार रन बनाकर सिमलेन की गेंद पर LBW हो गए। पावरप्ले तक भारतीय टीम ने सिर्फ 34 रन पर ओपनर्स समेत अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। तिलक वर्मा 20 गेंद में 20 रन बनाकर साउथ अफ्रीका का चौथा शिकार बने। अक्षर पटेल 21 गेंद में चार चौके की मदद से 27 रन बनाकर बढ़िया पारी खेल रहे थे, लेकिन 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह बदकिस्मत तरीके से रन आउट हो गए।

अंत में हार्दिक ने दिखाया दम
सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए रिंकू सिंह (9) भी बल्ले से प्रभावी योगदान देने में नाकाम रहे और 16वें ओवर में पीटर की गेंद पर कोएट्जी को कैच दे बैठे। अर्शदीप सिंह ने इस ओवर को छक्के के साथ खत्म किया। एक छोर से संभल कर खेल रहे हार्दिक ने 17वें ओवर में कोएट्जी के खिलाफ चौका लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर यानसेन के खिलाफ अगले ओवर में छक्का और दो चौके के साथ रनगति को तेज किया। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर पर चौके के साथ टीम को संघर्ष करने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का धांसू रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड धांसू है. पिछली 5 सीरीज से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी.

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 16 जीते और 12 हारे हैं. जबकि अफ्रीकी देश में भारतीय टीम ने कुल 17 टी20 मैच खेले, जिसमें से 11 जीते और सिर्फ 5 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...