12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलटाई हो गया भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे, 231 रन भी नहीं...

टाई हो गया भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे, 231 रन भी नहीं बना पाए भारतीय दिग्गज

Published on

कोलंबो

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (2 अगस्त) पहला मुकाबला मुकबला खेला गया. यह मुकाबला टाई पर छूटा. मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में भारतीय टीम भी 230 रन ही बना सकी. एक समय भारत को 1 रन बनाने थे और दो विकेट बाकी थे, लेकिन कप्तान चरिथ असलंका ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच को टाई करा दिया. असलंका ने पहले शिवम दुबे को आउट किया. फिर अगली गेंद पर उन्होंने अर्शदीप सिंह को भी चलता कर दिया.

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर्स में 75 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप में गिल का योगदान कोई खास नहीं था और उन्होंने 16 रन बनाने के लिए 35 गेंदें लीं. वहीं रोहित पूरे रंग में थे और उन्होंने 33 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली. स्पिनर डुनिथ वेलालगे ने गिल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. वेलालगे ने कुछ देर बाद रोहित शर्मा को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर (5) कुछ खास नहीं कर सके और उन्हें अकिला धनंजय ने चलता कर दिया.

इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप हुई. दोनों खिलाड़ी रंग में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि दोनों अच्छी इनिंग्स खेलने जा रहे हैं. लेकिन वानिंदु हसारंग ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया. कोहली ने 32 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे. कोहली के बाद श्रेयस अय्यर (23) भी पवेलियन चलते बने, जिन्हें असिथा फर्नांडो ने बोल्ड किया. श्रेयस के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 132 रन था. यहां से केएल राहुल और अक्षर पटेल ने समझदारीपूर्वक बल्लेबाजी की. अक्षर-राहुल ने छठे विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की. केएल राहुल 31 रन बनाकर वानिंदु हसारंगा का शिकार बने. वहीं अक्षर पटेल (33) को श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने चलता किया.

मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में आठ विकेट पर 230 रन बनाए थे. श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ही ओवर में अविष्का फर्नांडो का विकेट गंवा दिया. फर्नांडो सिर्फ एक रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर अर्शदीप के हाथों लपके गए. श्रीलंका ने फिर 14वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (14) का विकेट खोया, जो शिवम दुबे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. कुसल मेंडिस जब आउट हुए, उस वक्त श्रीलंका का स्कोर 46 रन था. श्रीलंका को फिर जल्द ही तीसरा झटका लग गया. सदीरा समरविक्रमा महज 8 रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे. श्रीलंकाई टीम को कप्तान चरिथ असलंका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, मगर उन्होंने निराश किया.

असलंका 14 रनों के निजी स्कोर पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का शिकार बने. असलंका के आउट होने के कुछ देर बाद पथुम निसंका ने अपनी फिफ्टी कर ली. ऐसा लग रहा था कि निसंका (56) बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं, लेकिन वह वॉशिंगटन सुंदर की गेंद को सही से पढ़ नहीं सके और उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट होना पड़ा. 101 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद डुनिथ वेलालगे और जनिथ लियानागे ने श्रीलंका को संभाला और छठे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. लियानागे 20 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा का भी विकेट गंवा दिया, जो 24 रनों की तूफानी पारी खेलकर अर्शदीप सिंह की गेंद चलते बने.

वेलालगे ने खेली शानदार पारी
हसारंगा के आउट होने के बाद डुनिथ वेलालगे ने अकिला धनंजय (17) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप के चलते ही श्रीलंकाई टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. वेलालगे ने 65 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो सिक्स शामिल रहे. वहीं पथुम निसंका ने 7 चौके की मदद से 75 गेंदों पर 56 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए.

 

 

 

Latest articles

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...