11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई...', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर...

‘मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई…’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा वार

Published on

नई दिल्ली

अविश्वास प्रस्ताव पर आज दूसरे दिन की बहस शुरू हो गई. राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रख रहे हैं. राहुल ने मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा, पीएम मणिपुर नहीं गए. क्योंकि आप उनके लिए मणिपुर भारत में नहीं है. राहुल ने कहा, मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की गई. आपने मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया, उसे तोड़ दिया. राहुल के अलावा कांग्रेस की ओर से रेवंत रेड्डी और हेबी ईडन के नाम चर्चा के लिए दिए गए हैं. वहीं, विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का पक्ष रखेंगी. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हिना गवित, रमेश बिधुड़ी विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे. हालांकि, राहुल को मंगलवार को कांग्रेस की ओर से चर्चा की शुरुआत करना था, लेकिन कांग्रेस ने आखिरी वक्त में रणनीति में बदलाव कर गौरव गोगोई से चर्चा की शुरुआत करवाई थी.

आपने भारत माता की हत्या की- राहुल गांधी
राहुल ने कहा, जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला भारत एक आवाज है. भारत हमारी जनता की आवाज है. दिल की आवाज है. उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की. इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की. आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की. आप देशद्रोही हो. आप द्रेशप्रेमी नहीं हो. इसलिए आपके पीएम मणिपुर में नहीं जा सकते हैं. क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की हत्या की है. भारत माता की हत्या की है. आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो.

इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की – राहुल गांधी
राहुल ने कहा, कुछ दिन पहले मणिपुर गया. लेकिन हमारे पीएम नहीं गए. क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत नहीं है. मणिपुर की सच्चाई है कि मणिपुर नहीं बचा है. आपने मणिपुर को दो भागों में बांट दिया है. तोड़ दिया है. मैं राहत शिविरों में गया हूं, मैंने वहां महिलाओं से बात की. एक महिला से पूछा कि क्या हुआ तुम्हारे साथ. उसने कहा, मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बेटा था. मेरे आंखों के सामने उसको गोली मारी गई. मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही. फिर मुझे डर लगा, मैंने अपना घर छोड़ दिया. मैंने पूछा कि कुछ तो लाई होगी. उसने कहा कि मेरे पास सिर्फ मेरे कपड़े हैं और एक फोटो निकालती है, कहती है कि यही बस मेरे पास बची है.

राहुल गांधी ने कहा, एक और उदाहरण दूसरे कैंप में एक महिला मेरे पास आई. मैंने उससे पूछा, तुम्हारे साथ क्या हुआ? जैसे ही मैंने उससे ये सवाल पूछा, वैसे ही एक सेकंड में वह कांपने लगी. उसने अपनी दिमाग में वह दृश्य देखा और वह बेहोश हो गई. मेरे सामने बेहोश हो गई. मैं ये सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं. इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है. इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है. हिंदुस्तान का मणिपुर में कत्ल किया है, मर्डर किया है. राहुल के इस बयान पर सत्तापक्ष ने हंगामा कर दिया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मणिपुर में 7 दशक में जो हुआ, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. राहुल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...