12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेल'भारत को हमारे बगैर वर्ल्ड कप खेलना होगा', पाकिस्तान ने फिर दी...

‘भारत को हमारे बगैर वर्ल्ड कप खेलना होगा’, पाकिस्तान ने फिर दी धमकी

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बार अपने बयानों के जरिए आग उगली है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के बयान पर एक बार फिर जवाब देते हुए कहा है कि यदि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी, तो उन्हें हमारे बगैर ही वर्ल्ड कप खेलना होगा.

दरअसल, राजनीतिक तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से ही कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. जबकि टीम इंडिया ने 14 साल से ही पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. आखिरी बार 2008 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था.

रमीज राजा का फिर आया विवादास्पद बयान
अब अगले साल फिर पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है. इसको लेकर हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. उनके इस बयान के बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. पीसीबी ने तब तुरंत बयान देते हुए कहा कि वह भी अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दौरे पर नहीं आएगा.

एक बार फिर पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने उसी बयान को दोहराया है. रमीज राजा ने एक उर्दू न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘यदि पाकिस्तान टीम अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा, तो टूर्नामेंट कौन देखेगा? हमारा इस मामले में स्पष्ट कहना है कि यदि भारतीय टीम यहां (पाकिस्तान) आएगा, तभी हम वर्ल्ड कप के लिए वहां (भारत) जाएंगे.’

‘पाकिस्तान के बगैर ही भारत को वर्ल्ड कप खेलना होगा’
रमीज राजा ने कहा, ‘यदि वो (भारतीय टीम) नहीं आएंगे, तो उन्हें हमारे बगैर ही वर्ल्ड कप खेलना पड़ सकता है. हम अपना आक्रामक रवैया बनाए रखेंगे. हमारी टीम ने शानदार परफॉर्म करके दिखाया है. मैंने हमेशा ही कहा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था सुधारने की जरूरत है. यह सिर्फ तभी हो सकता है, तब हम शानदार प्रदर्शन करके दिखाएं.’पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ‘पिछले 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हमने भारतीय टीम को हराया था. इस बार एशिया कप में भी शिकस्त दी है. बिलियन डॉलर इकोनॉमी वाली भारतीय टीम को एक साल में दो बार हराया है.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...