18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलभारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीती टी-20 सीरीज, वर्ल्ड कप फाइनल के जख्मों...

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीती टी-20 सीरीज, वर्ल्ड कप फाइनल के जख्मों पर मरहम

Published on

रायपुर:

रिंकू सिंह के 29 गेंद में 46 रन और जितेश शर्मा के 19 गेंद में 35 रन की पारी के बाद कसी गेंदबाजी के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम इंडिया ने पांच मैच की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनी ली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम 175 रन के लक्ष्य के सामने 154 रन ही बना पाई। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को बेंगलुरु में होगा। पहले बैटिंग करते हुए एक वक्त भारत का स्कोर 18.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था, लेकिन इसके बाद टीम ने आखिरी दो ओवर में महज सात रन में पांच विकेट गंवा दिए। भारत को सीरीज जिताने में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। अक्षर पटेल ने सिर्फ 16 रन देकर सर्वाधिक तीन शिकार किए।

सबसे ज्यादा टी-20 जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम की यह घर में लगातार 14वीं टी-20 सीरीज जीत है। सिर्फ इतना ही नहीं मैन इन ब्लूज ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है। भारत की यह 136वां टी-20 जीत थी, जिसके पाकिस्तान (135 जीत) पिछड़ गया।

रायपुर में रिंकू-जितेश शो
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। यशस्वी जायसवाल (28 गेंद में 37 रन), उप कप्तान श्रेयस अय्यर (08) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (01) के आउट होने से स्कोर 8.1 ओवर में तीन विकेट पर 63 रन हो गया और शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद रिंकू सिंह ने आते ही दर्शकों को खुशी मनाने का मौका मिला। रिंकू और ओपनर रूतुराज गायकवाड़ (28 गेंद में 32 रन) ने चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद डेब्यूटेंट विकेटकीपर जितेश शर्मा ने रिंकू सिंह का बढ़िया साथ निभाया। दोनों ने महज 29 गेंद में 50 रन जोड़ दिए और भारत की रन गति में इजाफा हुआ। हालांकि आखिरी ओवर्स में भारतीय पारी बिखर गई और स्कोर 174/9 पर ही सिमट गया। इसमें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेन ड्वारशुइस (40 रन देकर तीन विकेट) और जेसन बेहरेनडोर्फ (32 रन देकर दो विकेट) ने अहम भूमिका निभाई।

बतौर कप्तान सूर्या की पहली सीरीज जीत
पिछले तीन मैच की तुलना में इस मुकाबले का स्कोर काफी कम रहा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों विशेषकर स्पिनर अक्षर पटेल (16 रन देकर तीन विकेट) और रवि बिश्नोई (17 रन देकर एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी।ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत कराई, जिन्होंने 16 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 31 रन बनाए पर पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने 52 रन तक हेड और जोश फिलिप (08) के रूप में दो विकेट गंवा दिए। रवि बिश्नोई ने फिलिप का जबकि अक्षर पटेल ने हेड का विकेट झटका। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने फिर आरोन हार्डी (08) और बेन मैकडरमोट (19) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को करारे झटके दिए। टीम ने 87 रन पर चार विकेट गंवा दिए। दीपक चाहर ने टिम डेविड (19 रन) और मैथ्यू शॉर्ट (22 रन) के विकेट झटककर उनकी बड़ी पारी खेलने की उम्मीदों पर विराम लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर तक 126 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। मैथ्यू वेड (नाबाद 36 रन) क्रीज पर थे तो टीम को उनसे उम्मीद बंधी थी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पर वह टीम के लिए सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...