15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की ऐसी पिटाई की, ग्‍लोबल टाइम्‍स की...

भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की ऐसी पिटाई की, ग्‍लोबल टाइम्‍स की बोलती बंद, वीड‍ियो दुनियाभर में वायरल

Published on

बीजिंग

9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जो कुछ हुआ है उससे चीन और चीनी सेना की मिट्टी पलीद हो गई है। दूसरों की जमीन पर कब्‍जा करने वाला चीन एक बार फिर से खबरों में है। भारतीय सैनिकों ने जिस तरह से चीनी सैनिकों को पीटा है, उसके बाद भारतीय सेना तो दुनियाभर में हीरो बन गई है मगर चीनी सै‍निकों की इमेज और खराब हो गई है। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सेना, चीनी सैनिकों को बुरी तरह से पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो कब का है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि यह साल 2021 का है। फिलहाल वीडियो की टाइमिंग तो बाद का सवाल है, पहला सवाल चीनी सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की चुप्‍पी पर है। हर बार कई तरह की बातें करने वाला अखबार और इसके एडीटर हू शिजिन खामोश हैं और अब यह चुप्‍पी ट्रोलिंग की वजह बन गई है।

क्‍यों खामोश है ग्‍लोबल टाइम्‍स
चीन की सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी का मुखपत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स वीडियो आने के बाद से पूरी तरह से खामोश है। इससे पहले जब तवांग में घुसपैठ की खबर आई थी तो उस समय भी अखबार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। साल 2017 में हुआ डोकलाम विवाद हो या फिर जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसा हो, ग्‍लोबल टाइम्स ने हर बार लंबे-लंबे आर्टिकल्‍स लिखे और प्रपोगेंडा फैलाया। लेकिन अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जो कुछ हुआ है, उससे ऐसा लगता है कि चीन की सरकार और ग्‍लोबल टाइम्‍स काफी शर्मिंदा है। भारत और चीन के बीच 3440 किलोमीटर की वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) है जो कि विवादित है। अरुणाचल प्रदेश, इसी एलएसी के ईस्‍टर्न सेक्‍टर पर पड़ता है।

चीन को हुआ बड़ा नुकसान
सेना के सूत्रों की मानें तो तवांग में हुए टकराव में चीन के काफी सैनिक घायल हुए हैं। जबकि घायल भारतीय सैनिकों की संख्‍या काफी कम है और उन्‍हें हल्‍की चोटें आई हैं। तवांग के यांगत्‍से में भारतीय सैनिकों ने बड़ी बहादुरी से चीनी सैनिकों को पीछे धकेल दिया था। हाल ही में उत्‍तराखंड में एलएसी के करीब भारत और चीन के सैनिकों ने युद्धाभ्‍यास किया है। चीन को इस युद्धाभ्‍यास से खासी आपत्ति थी। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चार दिसंबर को आए एक आर्टिकल में इसका जिक्र किया था। इमें लिखा था करीब एलएसी से करीब 100 किलोमीटर दूर हो रही इस एक्‍सरसाइज को ऐसे समय में करवाया जा रहा रहा है जब एक तरफ तो अमेरिका, भारत से सैन्‍य सहयोग बढ़ाना चाहता है तो दूसरी तरफ से भारत चीन को भड़काने में लगा हुआ है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इस युद्धाभ्‍यास को भड़काने वाला कदम बताया था।

दोनों तरफ तैनात रहते सैनिक
एलएसी के दोनों तरफ सेनाओं का भारी जमावड़ा रहता है और अक्‍सर सैनिकों के भिड़ने की खबरें आती हैं। सन् 1962 में दोनों देशों के बीच पहली जंग हुई। इसके पांच साल बाद साल 1967 में फिर से दोनों देशों के बीच टकराव हुआ जिसमें चीन को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। चीन, अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्‍बत का हिस्‍सा बताता है। इतिहास में कहीं दर्ज नहीं है कि अरुणाचल कभी चीन या तिब्‍बत का हिस्‍सा रहा है। सन् 1961 से ही चीन, अरुणाचल प्रदेश पर आक्रामक बना हुआ है। यही वजह है कि जब कभी भी भारत सरकार का कोई प्रतिनिधि या फिर विदेशी सरकार का कोई मेहमान अरुणाचल प्रदेश जाता है तो चीन को मिर्ची लग जाती है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...